
अटल सदन भाजपा जिला कार्यालय सुकमा में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया
सुकमा। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल 2026 को अटल सदन भाजपा जिला कार्यालय सुकमा सहित मंडल एवं बूथ स्तर पर उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे ने अटल सदन भाजपा जिला कार्यालय सुकमा में ध्वजारोहण किया और “भारत माता की जय” के नारों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्रों पर माल्यार्पण किया गया। जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए उनके कठिन परिश्रम, संघर्ष और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे ने कहा कि “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित, अंत्योदय से राष्ट्रोदय के संकल्प को सिद्ध करने वाली भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।”
उन्होंने आगे कहा कि “पार्टी के उन सभी महान विभूतियों और करोड़ों कार्यकर्ताओं को नमन, जिनके अथक परिश्रम से आज भारतीय जनता पार्टी जन-जन के विश्वास का प्रतीक है।”
उन्होंने जानकारी दी कि पार्टी द्वारा 5 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और आगामी चुनावों के लिए जनसंपर्क को मजबूत करना है। इस दौरान ध्वजारोहण, विकास यात्रा, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्धजनों का सम्मान तथा स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य अरुण सिंह भदोरिया, भाजपा विधानसभा संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष नूपुर वैदिक, जिला महामंत्री विश्वराज सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष भुनेश्वरी यादव, जिला उपाध्यक्ष दिलीप पेद्दी, नगर पालिका अध्यक्ष हुंगाराम मरकाम, जिला कोषाध्यक्ष रंजीत बारठ, भाजपा वरिष्ठ नेता बदुर सिंह ठाकुर, विवेक यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमाकांत नायक, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सोभन गंदामी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष धनीराम यादव, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रीना पेद्दी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजकुमार कश्यप, एससी मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजकुमार श्रीवने, मंडल महामंत्री जोगाराम बारसे, मुकेश जैन, युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रवीण बारसे, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र नायक, राजेंद्र गुप्ता, मनोज मंडल, एससी मोर्चा जिला महामंत्री अनिल मांडवी, राजेंद्र कुलदीप, मंडल मंत्री गोनेल शंकर, उर्मिला मांडवी, अनील सोढ़ी, अजय बघेल, पोदिया सोढ़ी, अजय मरकाम, मनोज पोडियामी, अमीत कश्यप, आयता बुगंरी, समर पइक, मंडल कोषाध्यक्ष राजेश, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बुधराम मांडवी, पार्षद हुर्रे कुरामी, कली सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष करण कश्यप, संजय यादव, हिरमा मांडवी और फरहान हाशमी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी राजनीतिक गतिविधियों की तैयारी का संदेश देने वाला रहा।



