📅 05 Nov 2026 📍 बस्तर • छत्तीसगढ़ का नं. 1 न्यूज़ नेटवर्क
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
बस्तर केसरी न्यूज़ पर पढ़ें बस्तर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और देश की ताजा हिंदी खबरें
होम / सरकारी योजना / बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए आज भी देशी व्यवस्था का सहारा, सड़क के अभाव में जूझ रहे ग्रामीण!
सरकारी योजना

बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए आज भी देशी व्यवस्था का सहारा, सड़क के अभाव में जूझ रहे ग्रामीण!

📅 16 Oct 2026, 09:55 AM ✍️ Admin 👁 8,327 Views ⏱️ 2 मिनट पठन
बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए आज भी देशी व्यवस्था का सहारा, सड़क के अभाव में जूझ रहे ग्रामीण!

बस्तर केसरी न्यूज़:संतोष यादव

सुकमा जिले के ग्राम पंचायत ऐंलेगनार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीण एक बीमार महिला को देशी व्यवस्था के सहारे अस्पताल ले जाते दिखाई दे रहे हैं। यह दृश्य ग्रामीण इलाकों में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी हकीकत बयां कर रहा है।

विडंबना देखिए, जिस भारत में विकसित राष्ट्र बनाने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं आज भी ग्रामीणों को इलाज के लिए ऐसी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

ऐंलेगनार क्रांतिकारी डेबरीधुर की जन्मभूमि बताई जाती है, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया था। आज उसी धरती के ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद जिला पंचायत उपाध्यक्ष महेश कुंजाम ने सरपंच सोमू जी से बीमार महिला के संबंध में जानकारी ली। इस पर सरपंच ने मामले की जानकारी नहीं होने की बात कही।

सवाल यही है—आखिर कब तक सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में ग्रामीणों को ऐसी परेशानियां झेलनी पड़ेंगी?

संबंधित खबरें (Related Stories)

↑ ☏
🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग
➕
खबर डालें
🔴
Live TV
👤
प्रोफाइल