राजेंद्र नगर वार्ड में फैक्ट्री के संचालन पर उठे सवाल, हादसा होने पर जिम्मेदारी किसकी?
📅 19 Oct 2026, 02:27 AM
✍️ Admin
👁 8,648 Views
⏱️ 2 मिनट पठन
बस्तर केसरी न्यूज़ | संवाददाता संतोष यादव
जगदलपुर। शहर के राजेंद्र नगर वार्ड में विद्यापति स्कूल के पास और सरकारी राशन दुकान के सामने संचालित पशु आहार फैक्ट्री को लेकर स्थानीय लोगों की परेशानी सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दयाकांत झा द्वारा संचालित इस फैक्ट्री से निकलने वाली दुर्गंध, गंदगी और मशीनों के शोर से आसपास के रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मोहल्लेवासियों का कहना है कि फैक्ट्री के आसपास विद्यापति स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे, सरकारी राशन दुकान में सामग्री लेने आने वाले हितग्राही और स्थानीय नागरिकों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में फैक्ट्री से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों, दुर्गंध और शोर को लेकर लोगों की चिंताएं बढ़ रही हैं।
स्कूली बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल
रिहायशी क्षेत्र में स्कूल और सरकारी राशन दुकान के नजदीक फैक्ट्री के संचालन को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि फैक्ट्री से प्रदूषण फैल रहा है या सुरक्षा संबंधी मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, तो संबंधित विभाग को इसकी जांच करनी चाहिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि फैक्ट्री के कारण विद्यार्थियों, हितग्राहियों और आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से फैक्ट्री का निरीक्षण कराने, उसके संचालन की अनुमति, प्रदूषण नियंत्रण संबंधी नियमों और सुरक्षा मानकों की जांच करने की मांग की है। लोगों का सवाल है कि यदि भविष्य में यहां कोई दुर्घटना होती है या किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न होता है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?
अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और स्थानीय नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए क्या कदम उठाते हैं।