|| भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर , जल्द लौटेंगे छत्तीसगढ़ ||
03 Aug 2026 • Admin • 👁 7,767 Views
जगदलपुर:- भारतीय जनता पार्टी के बस्तर सांसद महेश कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव का स्वास्थ्य पहले से बेहतर होने की जानकारी साझा की है। सांसद श्री कश्यप कहा कि दिल्ली के वेदांता अस्पताल में उपचार पा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का स्वास्थ्य पहले से बहुत अच्छा है। क्षेत्र की जनता, कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों की प्रार्थना से उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। सोमवार को उनकी एक छोटी से सर्जरी होनी है, जिसके बाद श्री देव शीघ्र छत्तीसगढ़ लौटेंगे। भाजपा सांसद महेश कश्यप ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के उत्तम स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।