स्वास्थ्य

|| जगदलपुर स्टेडियम में गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प ||

03 Aug 2026 • Admin • 👁 6,367 Views

|| जगदलपुर स्टेडियम में गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प ||

•••बस्तर के 200 खिलाड़ियों ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का संदेश•••

जगदलपुर:- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के शुभारंभ अवसर पर बस्तर के युवाओं और खिलाड़ियों ने एकजुट होकर नशा मुक्ति का संकल्प लिया। रविवार को जगदलपुर के इंदिरा स्टेडियम परिसर स्थित हॉस्टल बिल्डिंग के स्पोर्ट्स हॉल में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और स्वस्थ तथा नशा मुक्त जीवन अपनाने की शपथ ली। इस कार्यक्रम में जिले के लगभग 200 उभरते खिलाड़ियों ने अपनी उत्साहजनक उपस्थिति दर्ज कराई। इसमें खेलो इंडिया लघु केंद्र पंडरीपानी के हॉकी खिलाड़ियों के साथ-साथ विभागीय अकादमियों के कयाकिंग-कैनोइंग, एथलेटिक्स, आर्चरी और कराते के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रेरक उद्बोधन से प्रेरणा लेते हुए खेल भावना के साथ समाज को नशा मुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

प्रभारी सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्री सुशांत पॉल के नेतृत्व में इस गरिमामय आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और प्रभावशील बनाने में विभाग के कर्मचारियों, व्यायाम शिक्षक श्री कोटेश्वर नायडू, श्री श्रवण साहू तथा विभिन्न खेल अकादमियों के प्रशिक्षकों तथा खेल सगठनों के पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।

Related News

|| सावन के प्रथम सोमवार पर रेल्वे स्थित हनुमान मंदिर में 151 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक संपन्न ||

|| सावन के प्रथम सोमवार पर रेल्वे स्थित हनुमान मंदिर में 151 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक संपन्न ||

👁 7,643 Views

•••सामूहिक रुद्राभिषेक आयोजन मे शामिल हो कर भक्तों ने भोलेनाथ की आराधना किया••• •••सावन माह में विविध आयोजन करेगा श्री हनुमान सेवाश्रम समिति•••

🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग

खबर डालें

YouTube
👤
प्रोफाइल