मिशन गांव चलो अभियान के तहत कांग्रेस का खूंटपदर में जनसंपर्क, किसानों के साथ खेत में किया श्रम
12 Jul 2026 • Admin • 👁 8,401 Views
चाय पर चर्चा के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
जगदलपुर, 12 जुलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे "मिशन गांव चलो अभियान" के तहत रविवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नगरनार क्षेत्र के खूंटपदर गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खेतों में कार्यरत किसानों और मजदूरों से मुलाकात कर खेती के कार्य में हाथ बंटाया तथा चाय पर चर्चा के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
ग्रामीणों ने खेती-किसानी, सिंचाई, सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं से कांग्रेस नेताओं को अवगत कराया। इस पर सुशील मौर्य ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं और मांगों को संबंधित विभागों, जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर सुशील मौर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे किसान और आमजन परेशान हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन और सरकार द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर चरणबद्ध आंदोलन करेगी तथा आवश्यकता पड़ने पर लोकतांत्रिक तरीके से उग्र प्रदर्शन भी किया जाएगा।
मौर्य ने बताया कि "मिशन गांव चलो अभियान" का उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद करना, उनकी समस्याओं को समझना और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगे भी इस अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों का लगातार दौरा करती रहेगी।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया, महामंत्री नीतीश शर्मा, कोषाध्यक्ष रविशंकर तिवारी, सरपंच सुकलधर कश्यप, उपसरपंच मुकुल राम नेताम, रामू सूर्यवंशी, विजेंद्र ठाकुर एवं खीरेंद्र यादव सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।