क्राइम

तेज रफ्तार ट्रक ने 18 मवेशियों को रौंदा, 14 की मौके पर मौत आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार, वाहन व दस्तावेज जब्त

13 Jul 2026 • Admin • 👁 5,602 Views

तेज रफ्तार ट्रक ने 18 मवेशियों को रौंदा, 14 की मौके पर मौत आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार, वाहन व दस्तावेज जब्त

कोन्टा थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता व छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत की कार्रवाई

सुकमा। कोन्टा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 18 मवेशियों को कुचलने का मामला सामने आया है। हादसे में 14 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी मडकम वीरा (32 वर्ष), निवासी डोण्ड्रा, थाना कोन्टा, जिला सुकमा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 जुलाई 2026 की रात लगभग 1 बजे ट्रक क्रमांक CG 12 AX 4808 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए 18 मवेशियों (बैल, गाय, बछड़ा एवं बछिया) को कुचल दिया। घटना में 14 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए।
प्रार्थी की शिकायत पर थाना कोन्टा में अपराध क्रमांक 19/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 तथा छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 10 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने ट्रक चालक राजकुमार उरांव, पिता महेश उरांव, निवासी वार्ड क्रमांक 10, फरठिया, थाना गढ़वा, जिला गढ़वा (झारखंड) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी के कब्जे से ट्रक क्रमांक CG 12 AX 4808 एवं वाहन के दस्तावेज जब्त किए गए।
पुलिस ने आरोपी को 11 जुलाई 2026 की शाम 5 बजे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की विवेचना जारी है।

Related News

|| सावन के प्रथम सोमवार पर रेल्वे स्थित हनुमान मंदिर में 151 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक संपन्न ||

|| सावन के प्रथम सोमवार पर रेल्वे स्थित हनुमान मंदिर में 151 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक संपन्न ||

👁 7,644 Views

•••सामूहिक रुद्राभिषेक आयोजन मे शामिल हो कर भक्तों ने भोलेनाथ की आराधना किया••• •••सावन माह में विविध आयोजन करेगा श्री हनुमान सेवाश्रम समिति•••

🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग

खबर डालें

YouTube
👤
प्रोफाइल