राजनीति

भाजपा की मोदी सरकार ने करोड़ों रामभक्तों की आस्था के साथ किया धोखा राम मंदिर चढ़ावे में चोरी कथित वित्तीय अनियमितताएं करोड़ों हिंदुओं की आस्था और विश्वास को ठेस- प्रेमशंकर शुक्ला सुशील मौर्य

14 Jul 2026 • Admin • 👁 8,088 Views

भाजपा की मोदी सरकार ने करोड़ों रामभक्तों की आस्था के साथ किया धोखा राम मंदिर चढ़ावे में चोरी कथित वित्तीय अनियमितताएं करोड़ों हिंदुओं की आस्था और विश्वास को ठेस- प्रेमशंकर शुक्ला सुशील मौर्य

अयोध्या श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

जगदलपुर। आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा आज श्री राम जन्मभूमि अयोध्या तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में हुई कथित चढ़ावा चोरी व गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ विशाल व उग्र विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार और मौन संरक्षण के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर उग्र प्रदर्शन किया
प्रदर्शन के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य सहित समस्त कांग्रेसजनों ने मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन पूजन किया तत्पश्चात मंदिर प्रांगण से रैली की शक्ल में गोलबाजार चौंक पंहुचकर हाथों में तख्ती लेकर श्री राम जन्मभूमि अयोध्या तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में हुई कथित चढ़ावा चोरी व गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा श्री राम मंदिर पूरे देश और दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं की अपार श्रद्धा और आस्था का केंद्र है। देशवासियों ने पाई-पाई जोड़कर मंदिर निर्माण और प्रभु श्री राम के चरणों में चढ़ावा अर्पित किया। लेकिन आज जिस तरह से ट्रस्ट के पदाधिकारियों और जिम्मेदार लोगों द्वारा चढ़ावे की चोरी और वित्तीय अनियमितताएं की गई हैं, उसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। धर्म और राम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार इस महाघोटाले पर चुप्पी साधे बैठी है। आज वो तमाम हिंदू संगठन ऐसे मौन है जैसे कुछ हुआ नहीं हो सब के मुँह में दही जम गई है..! भाजपा नेताओं का मौन होना इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि भाजपा सरकार सिर्फ राम के नाम पर वोट की राजनीती करती है बड़े लोगों को बचाने छोटे छोटे कर्मचारियों पर कार्यवाही कर केंद्र में बैठी मोदी सरकार सिर्फ लीपापोती कर रही है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस कथित घोटाले पर अपनी चुप्पी तोड़ जवाब दे!क्योंकि राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों का चयन केंद्र सरकार द्वारा ही किया गया था।साथ ही ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय सहित इस भ्रष्टाचार में शामिल सभी छोटे-बड़े दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कांग्रेस पार्टी द्वारा केंद्र व राज्य सरकार के समक्ष हमारी मांग है कि श्री राम मंदिर में हुई पूरे चढ़ावा घोटाले और वित्तीय हेराफेरी की सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में CBI से समयबद्ध जांच कराई जाए।ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय सहित इस भ्रष्टाचार में शामिल सभी छोटे-बड़े दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।चढ़ावे और दान की पाई-पाई का हिसाब सार्वजनिक किया जाए ताकि भविष्य में आस्था के साथ कोई खिलवाड़ न हो सके।
श्री मौर्य ने कहा यदि केंद्र सरकार और संबंधित प्रशासन ने जल्द से जल्द चंपत राय और अन्य दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर सड़क से लेकर संसद तक और उग्र आंदोलन करेगी।

ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस ने राजनीतिक लाभ के लिए भगवान श्रीराम के नाम पर देश के करोड़ों लोगों से वोट मांगे। अब करोड़ों हिंदुओं की आस्था और विश्वास को ठेस पहुंचाते हुए श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यही भाजपा और आरएसएस की कथनी और करनी का अंतर है।राम मंदिर निर्माण के नाम पर जनता से भावनात्मक अपील कर वोट लेने वाली भाजपा अब मंदिर की पवित्र निधि में कथित अनियमितताओं के जरिए हिंदू समाज की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच करे तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाए।

इस संयुक्त विरोध प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला,पूर्व विधायक रेखचंद जैन,रामशंकर राव, दिनेश यदू,नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, गौरनाथ नाग,महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद,चम्पा ठाकुर,कोमल सेना,रविशंकर तिवारी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र परिहार,महामंत्री अभिषेक नायडू,सुभाष गुलाटी,विजय सिंह,अमरनाथ सिंह,जाहिद हुसैन,प्रशांत जैन,अल्ताफ उल्ला खान,विजय सिंह,सुषमा सुता,नीतीश शर्मा, लाखेश,ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव,संतोष सेठिया,सूर्यापाणि, NSUI अध्यक्ष विशाल खंबारी,किसान कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम कश्यप, विक्रम सिंह डांगी,संजय पाणिग्रही,लखेश्वर कश्यप, बालेश दुबे, जितेंद्र पाणिग्रही,सेवादल कौशल नागवंशी,एम वेंकट राव,ललिता राव,संदीप दास,भोजराज नाग,ज्योति राव,एस नीला,मोहसिन खान,सलीम अली, धनुर्जय नेताम,जितेंद्र जैन, बृजराज ठाकुर, दिनेश ठाकुर,अंतु सेठिया, गणेश कावड़,लिंगू ठाकुर,मालती मौर्य,तुलसी मौर्य,विजेंद्र ठाकुर,सहदेव नाग, शंकर मौर्य, आदर्श दलाई, अभिषेक गुप्ता,सुखदायी बघेल, तारा बेजाम,बबलू बघेल, नितेश जोशी,दयाराम बघेल,श्यामबती ध्रुव,मन्नू सेन,चमनलाल देहरी, अजय बघेल,तिलक यादव,उमेश सेठिया, अचल बाजपेई,रुक्मणी कश्यप,गुरमीत कौर,गौरी बंजारा, उमा सागर, हेमलता,जाहिदा बेगम, श्रद्धा तम्बोली,संजुक्ता,शांति कश्यप,कर्तव्य आचार्य,पार्षद अफरोज बेगम,शुभम यदू, राकेश मौर,जस्टिन भवानी,कमलेश पाठक,सुखराम नाग,जयमती मौर्य,हेमंत,कमला भत्तरा, सोनारू नाग,खेमराज सेठिया,खीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे

Related News

|| सावन के प्रथम सोमवार पर रेल्वे स्थित हनुमान मंदिर में 151 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक संपन्न ||

|| सावन के प्रथम सोमवार पर रेल्वे स्थित हनुमान मंदिर में 151 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक संपन्न ||

👁 7,644 Views

•••सामूहिक रुद्राभिषेक आयोजन मे शामिल हो कर भक्तों ने भोलेनाथ की आराधना किया••• •••सावन माह में विविध आयोजन करेगा श्री हनुमान सेवाश्रम समिति•••

🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग

खबर डालें

YouTube
👤
प्रोफाइल