स्वास्थ्य

मच्छरों को पनपने से रोकें, मलेरिया से बचें: जिला प्रशासन की अहम अपील

14 Jul 2026 • Admin • 👁 5,563 Views

मच्छरों को पनपने से रोकें, मलेरिया से बचें: जिला प्रशासन की अहम अपील

वर्षा ऋतु में सतर्क रहने और मलेरिया से बचाव के लिए प्रशासन ने दिए जरूरी सुझाव

बीमार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं - प्रशासन

सुकमा/ बारिश के मौसम में मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सुकमा पूरी गंभीरता के साथ सक्रिय है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से जिलेवासियों से अपील की है कि घर और आसपास किसी भी स्थान पर वर्षा का पानी जमा न होने दें। कूलर, पानी की टंकियां, गमले, पुराने टायर, ड्रम और अन्य पात्रों की नियमित सफाई कर पानी खाली करें तथा गड्ढों को भरकर समतल करें, ताकि मच्छरों के प्रजनन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि तेज बुखार, ठंड लगना, कंपकंपी, सिरदर्द, मिचली और उल्टी जैसे लक्षण मलेरिया के संकेत हो सकते हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतते हुए तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराना और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार पूरा उपचार लेना आवश्यक है। साथ ही मच्छरदानी का नियमित उपयोग, पूरी बांह के कपड़े पहनना तथा मच्छररोधी उपाय अपनाना संक्रमण से बचाव के प्रभावी तरीके हैं।

जिला प्रशासन ने जनसहभागिता को मलेरिया नियंत्रण की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सभी नागरिकों से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि सामूहिक प्रयास, स्वच्छ वातावरण और समय पर स्वास्थ्य जांच के माध्यम से मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। "मच्छरों को पनपने से रोकें, स्वस्थ सुकमा के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं" का संदेश देते हुए प्रशासन ने सभी से बारिश के मौसम में विशेष सतर्कता बरतने का आग्रह किया है।

Related News

|| सावन के प्रथम सोमवार पर रेल्वे स्थित हनुमान मंदिर में 151 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक संपन्न ||

|| सावन के प्रथम सोमवार पर रेल्वे स्थित हनुमान मंदिर में 151 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक संपन्न ||

👁 7,644 Views

•••सामूहिक रुद्राभिषेक आयोजन मे शामिल हो कर भक्तों ने भोलेनाथ की आराधना किया••• •••सावन माह में विविध आयोजन करेगा श्री हनुमान सेवाश्रम समिति•••

🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग

खबर डालें

YouTube
👤
प्रोफाइल