छत्तीसगढ़

गरिमामय समारोह में नए एसपी श्री मयंक गुर्जर का स्वागत

14 Jul 2026 • Admin • 👁 6,806 Views

गरिमामय समारोह में नए एसपी श्री मयंक गुर्जर का स्वागत

श्री किरण चव्हाण को दी गई सम्मानजनक विदाई

सुकमा/ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को निवर्तमान पुलिस अधीक्षक आईपीएस किरण चव्हाण के सम्मान में गरिमामय विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने श्री चव्हाण के कार्यकाल को याद करते हुए उनके नेतृत्व, कार्यशैली और जिले में दिए गए योगदान की सराहना की। समारोह के दौरान अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए, केक काटकर सम्मान व्यक्त किया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इसी अवसर पर जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक आईपीएस मयंक गुर्जर का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान भी किया गया। श्री गुर्जर ने मंगलवार को सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक का विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के दौरान निवर्तमान एसपी किरण चव्हाण ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की कामना की। समारोह में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

गौरतलब है कि पूर्व में नक्सल प्रभावित और अत्यंत संवेदनशील माने जाने वाले सुकमा जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी अब आईपीएस मयंक गुर्जर के हाथों में होगी। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अमित कुमार, जिला पंचायत श्री सीईओ मुकुंद ठाकुर, डीएफओ श्री अक्षय भोंसले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रोहित शाह सहित जिले के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। पूरे समारोह का माहौल भावनात्मक होने के साथ-साथ नए नेतृत्व के स्वागत और बेहतर प्रशासनिक समन्वय के संकल्प का भी प्रतीक बना।

Related News

|| सावन के प्रथम सोमवार पर रेल्वे स्थित हनुमान मंदिर में 151 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक संपन्न ||

|| सावन के प्रथम सोमवार पर रेल्वे स्थित हनुमान मंदिर में 151 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक संपन्न ||

👁 7,644 Views

•••सामूहिक रुद्राभिषेक आयोजन मे शामिल हो कर भक्तों ने भोलेनाथ की आराधना किया••• •••सावन माह में विविध आयोजन करेगा श्री हनुमान सेवाश्रम समिति•••

🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग

खबर डालें

YouTube
👤
प्रोफाइल