शिक्षा

कोंटा में छात्राओं को स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुरक्षा का दिया संदेश

15 Jul 2026 • Admin • 👁 8,155 Views

कोंटा में छात्राओं को स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुरक्षा का दिया संदेश

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान

सुकमा/ कोंटा विकासखंड में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में मंगलवार को "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ" अभियान के अंतर्गत स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विषयों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य, आत्मरक्षा एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाते हुए उन्हें आत्मनिर्भर, सशक्त और आत्मविश्वासी नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद सुकमा की उपाध्यक्ष एवं अभियान की जिला संयोजक श्रीमती भुवनेश्वरी यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जिनका विद्यालय परिवार ने पुष्पगुच्छ एवं तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जनप्रतिनिधि श्री राजकुमार श्रीवाने तथा रमेश यादव उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्राओं को शिक्षा के महत्व, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित स्वास्थ्य, आत्मरक्षा और महिला सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षित और जागरूक बेटियां ही समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं।

विद्यालय की अधीक्षिका श्रीमती सच्चावती नाग एवं शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय, कोंटा के प्रधानाध्यापक टी. श्रीनिवास राव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और संचालन किया। छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य, सर्वांगीण विकास और महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related News

|| सावन के प्रथम सोमवार पर रेल्वे स्थित हनुमान मंदिर में 151 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक संपन्न ||

|| सावन के प्रथम सोमवार पर रेल्वे स्थित हनुमान मंदिर में 151 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक संपन्न ||

👁 7,644 Views

•••सामूहिक रुद्राभिषेक आयोजन मे शामिल हो कर भक्तों ने भोलेनाथ की आराधना किया••• •••सावन माह में विविध आयोजन करेगा श्री हनुमान सेवाश्रम समिति•••

🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग

खबर डालें

YouTube
👤
प्रोफाइल