क्राइम

केंद्रीय जेल जगदलपुर से फरार सजायाफ्ता बंदी नारायणपुर से गिरफ्तार

22 Jul 2026 • Admin • 👁 6,119 Views

केंद्रीय जेल जगदलपुर से फरार सजायाफ्ता बंदी नारायणपुर से गिरफ्तार

तीन महीने से फरार बंदी को बस्तर पुलिस ने दबोचा, पहले भी दो बार भाग चुका है आरोपी

जगदलपुर। केंद्रीय जेल जगदलपुर से फरार हुए सजायाफ्ता बंदी को बस्तर पुलिस ने नारायणपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दंतेवाड़ा जिले में चोरी के मामले में न्यायालय द्वारा 5 वर्ष 3 माह के कारावास की सजा से दंडित किया गया था।
जानकारी के अनुसार, महेन्द्र दीवान पिता फूलदास दीवान (25 वर्ष), निवासी चितालंका कलारपारा, थाना दंतेवाड़ा के विरुद्ध तीन प्रकरण लंबित हैं। उसे 4 जनवरी को जिला जेल दंतेवाड़ा से स्थानांतरण के बाद केंद्रीय जेल जगदलपुर में निरुद्ध किया गया था। इसी दौरान 25 मार्च को वह जेल से फरार हो गया, जिसके बाद थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
बताया गया है कि दंडित बंदी पूर्व में भी दंतेवाड़ा जेल से फरार हो चुका था। इसके अलावा शहीद महेंद्र कर्मा अस्पताल, डिमरापाल, जगदलपुर में उपचार के लिए लाए जाने के दौरान भी वह फरार हो गया था।
फरार बंदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। टीम द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान उसके नारायणपुर जिले में छिपे होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नारायणपुर जिले में करीब एक सप्ताह तक कैंप कर रेकी की और घेराबंदी कर फरार सजायाफ्ता बंदी महेन्द्र दीवान को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय जगदलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे सजा के तहत पुनः जेल में निरुद्ध कर दिया गया।

Related News

|| सावन के प्रथम सोमवार पर रेल्वे स्थित हनुमान मंदिर में 151 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक संपन्न ||

|| सावन के प्रथम सोमवार पर रेल्वे स्थित हनुमान मंदिर में 151 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक संपन्न ||

👁 7,644 Views

•••सामूहिक रुद्राभिषेक आयोजन मे शामिल हो कर भक्तों ने भोलेनाथ की आराधना किया••• •••सावन माह में विविध आयोजन करेगा श्री हनुमान सेवाश्रम समिति•••

🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग

खबर डालें

YouTube
👤
प्रोफाइल