राजनीति

बसपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टंडन और प्रदेश कॉर्डिनेटर हेमंत पोयाम का सुकमा आगमन, कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित रहने की अपील

22 Jul 2026 • Admin • 👁 5,428 Views

बसपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टंडन और प्रदेश कॉर्डिनेटर हेमंत पोयाम का सुकमा आगमन, कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित रहने की अपील

बसपा जिला इकाई सुकमा ने प्रदेश अध्यक्ष एवं कॉर्डिनेटर के आगमन पर कार्यकर्ताओं से की अनिवार्य उपस्थिति की अपील

सुकमा। बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई सुकमा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री श्याम टंडन जी एवं प्रदेश कॉर्डिनेटर माननीय श्री हेमंत पोयाम जी के सुकमा आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से समय पर उपस्थित रहने की अपील की गई है।
जिला अध्यक्ष सोलोमन गांडा ने विशेष रूप से जिला एवं विधानसभा स्तर के सभी पदाधिकारियों से कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम में पुनेम भीमा, दुलेश सवलम, हिड़मा कवासी, हूंगा कवासी, हिड़मे वेको, राजू कटामी, गुड़िया कर्मा, मनीष मंडावी, मिनो गांडा, राजमणि मंडावी, संतोष कटामी, देवा कवासी एवं मासा मड़कामी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी।
बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई सुकमा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष श्याम टंडन एवं प्रदेश कॉर्डिनेटर हेमंत पोयाम के सुकमा आगमन पर हार्दिक स्वागत, अभिनंदन एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।
— सोलोमन गांडा
जिला अध्यक्ष
बहुजन समाज पार्टी, सुकमा (छत्तीसगढ़)

Related News

|| सावन के प्रथम सोमवार पर रेल्वे स्थित हनुमान मंदिर में 151 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक संपन्न ||

|| सावन के प्रथम सोमवार पर रेल्वे स्थित हनुमान मंदिर में 151 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक संपन्न ||

👁 7,644 Views

•••सामूहिक रुद्राभिषेक आयोजन मे शामिल हो कर भक्तों ने भोलेनाथ की आराधना किया••• •••सावन माह में विविध आयोजन करेगा श्री हनुमान सेवाश्रम समिति•••

🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग

खबर डालें

YouTube
👤
प्रोफाइल