राजनीति

|| बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी का उग्र प्रदर्शन. NEET पेपर लीक,छात्रों पर लाठीचार्ज,राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में पीएम मोदी, गृहमंत्री शाह का पुतला फूंका,शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की रखी मांग ||

23 Jul 2026 • Admin • 👁 7,636 Views

|| बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी का उग्र प्रदर्शन. NEET पेपर लीक,छात्रों पर लाठीचार्ज,राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में पीएम मोदी, गृहमंत्री शाह का पुतला फूंका,शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की रखी मांग ||

युवाओं की गुनहगार मोदी सरकार द्वारा की गई क्रूरता के खिलाफ पीएम आवास के सामने प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी को तानाशाह तरीके से हिरासत में लेना अस्वीकार्य- सुशील मौर्य जब देश के नेता प्रतिपक्ष सुरक्षित नहीं,तो देश के आम बच्चों का क्या होगा?निकेत राज झा.यूंका शहर अध्यक्ष जब-जब युवा बोला है, राजतंत्र डोला है—युवाओं की मांग पूरी करे मोदी सरकार,धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें- विशाल खंबारी

जगदलपुर:- आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के सान्निध्य में युवा कांग्रेस/एनएसयूआई के संयुक्त तत्वाधान में एवं शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में आज NEET पेपर लीक,छात्रों पर लाठीचार्ज और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में राजीव भवन जगदलपुर के समक्ष देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया.इस विरोध प्रदर्शन में दर्जनों कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र की जनविरोधी व युवा विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर उग्र विरोध प्रदर्शन किया गया।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा NEET पेपर लीक व छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में प्रधानमंत्री आवास के सामने लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी देश के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने,और उनके ख़िलाफ क्रूरता के विरोध में नरेंद्र मोदी,अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। राहुल गांधी जी छात्रों के खून का हिसाब मांगने प्रधानमंत्री के घर के सामने प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन युवाओं की गुनहगार ये मोदी सरकार जवाबदेही और संसद में चर्चा से भाग रही है।प्रधानमंत्री आवास के बाहर पुलिस के द्वारा की गई धक्का-मुक्की में घायल राहुल गांधी जी की नाक से खून बहने लगा कांग्रेस पार्टी ये कतई स्वीकार्य नहीं करेगी कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है सोचिए देश में लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी के साथ इस तरह का कुत्सित कृत्य किया गया तो देश में कल हमारे बच्चों के साथ ऐसी बर्बरता और उनके साथ खून-खराबा किस भरोसे से हुआ होगा। राहुल गांधी जी ने शुरू से ही देश के युवाओं के बेहतरी उनके भविष्य के लिए आवाज बुलंद की है और यह युवा विरोधी भाजपा सरकार और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तक नहीं ले पा रहे हैं ये सरकार सिर्फ और सिर्फ तानाशाही पर उतारू हो चुकी है मोदी सरकार ने देश के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर उन पर कायरतापूर्ण तरीके से लाठियां भांजी जा रही हैं आज नेता विपक्ष राहुल गांधी जी ने मोदी सरकार के इस रवैये के खिलाफ प्रदर्शन किया, लेकिन सरकार ने उन्हें भी तानाशाह तरीके से हिरासत में ले लिया। इसके विरोध में आज कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा देश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया है।NEET पेपर लीक मामले ने देश के लाखों मेधावी छात्रों और उनके परिवारों के सपनों को चकनाचूर कर दिया है। जब देश के युवा अपने हक और न्याय के लिए सड़कों पर उतरे, तो यह निरंकुश मोदी सरकार उन पर लाठियां भांजने लगी। छात्रों के साथ हो रहे इस अन्याय और उनके खून का हिसाब मांगने जब हमारे जननायक, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी प्रधानमंत्री आवास के सामने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, तब पुलिस द्वारा उनके साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की की गई। धक्का-मुक्की इतनी बर्बर थी कि राहुल गांधी जी की नाक से खून बहने लगा और उन्हें तानाशाही तरीके से हिरासत में ले लिया गया। यह लोकतंत्र का चीरहरण है और कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष निकेत राज झा ने कहा कि युवाओं की गुनहगार मोदी सरकार जवाबदेही तय करने और संसद में इस गंभीर मुद्दे पर चर्चा करने से लगातार भाग रही है।जब देश के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के साथ सरेआम इस तरह का कुत्सित और बर्बर कृत्य किया जा सकता है, तो यह सरकार देश के आम बच्चों और युवाओं के साथ कैसा व्यवहार करेगी?राहुल गांधी जी शुरू से ही देश के युवाओं के बेहतर भविष्य, रोजगार और न्याय के लिए आवाज बुलंद करते रहे हैं। लेकिन यह युवा-विरोधी भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह अपने नकारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तक नहीं ले पा रहे हैं।यह सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आई है। देश के होनहार युवाओं का भविष्य बर्बाद कर उन पर कायरतापूर्ण तरीके से लाठियां चलवाई जा रही हैं। जिसे युवा कांग्रेस बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी!

बस्तर जिला NSUI अध्यक्ष विशाल खंबारी ने कहा कि देश के लाखों छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को संवारने के लिए वर्षों तक कड़ी मेहनत करते हैं। ऐसे में परीक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता या पेपर लीक की खबरें विद्यार्थियों के सपनों और उनके भविष्य पर सीधा आघात हैं। उन्होंने कहा कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है।जब अपने अधिकार और भविष्य की मांग को लेकर छात्र सड़कों पर उतरते हैं, तब उनके साथ बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। युवाओं की आवाज़ को सुनने के बजाय उन्हें डराने और दबाने की कोशिश किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

इस दौरान पूर्व विधायक रेखचंद जैन, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला,रामशंकर राव,उपनेता प्रतिपक्ष, कोमल सेना,प्रकाश नायडू,कोषाध्यक्ष रविशंकर तिवारी, महामंत्री जाहिद हुसैन, अमरनाथ सिंह,सुभाष गुलाटी,अल्ताफ उल्ला खान, अनुराग महतो,नीतीश शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव, सूर्यापानी,संतोष सेठिया, फूलसिंह बघेल, प्रव,किसान कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम कश्यप, अल्पसंख्यक अध्यक्ष रोजविन दास, मीडिया प्रभारी शादाब अहमद,मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र त्रिपाठी, चमनलाल देहारी, धनसिंह बघेल, दिलसाय कश्यप,भोजराज नाग,सुमन,गणेश सेठिया,चैतराम,बलराम कोकडू,प्रणयशील मुकन्दराम नेताम,संजय नाग,सोहन लाल,लेखन बघेल,सुकलधर बघेल जलन्धर नाग,घनश्याम महापात्र,राजेश कश्यप,हनुमान द्विवेदी,सुरेंद्र झा,विजय दास,जलंधर बघेल,ज्योति राव,संदीप दास,मोहसिन खान,सलीम अली,आदर्श दलाई, आदर्श,पंकज केवट,मनिता राऊत,पार्षद रामकृष्ण तिवारी,मुन्ना,कमलेश पाठक,रंगा राव,गौरी,वरुण,वैभव नेताम,हेमंत,शुभम, साहिल हियाल,कर्तव्य, नितेश,प्रदीप सेठिया,अनस खान,खीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

Related News

|| सावन के प्रथम सोमवार पर रेल्वे स्थित हनुमान मंदिर में 151 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक संपन्न ||

|| सावन के प्रथम सोमवार पर रेल्वे स्थित हनुमान मंदिर में 151 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक संपन्न ||

👁 7,644 Views

•••सामूहिक रुद्राभिषेक आयोजन मे शामिल हो कर भक्तों ने भोलेनाथ की आराधना किया••• •••सावन माह में विविध आयोजन करेगा श्री हनुमान सेवाश्रम समिति•••

🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग

खबर डालें

YouTube
👤
प्रोफाइल