|| सेजस कन्या आरएमएस विद्यालय, छिंदगढ़ में 42 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण ||
23 Jul 2026 • Admin • 👁 7,682 Views
सुकमा:- बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत मंगलवार को सुकमा जिले के विकासखंड छिंदगढ़ मुख्यालय स्थित सेजस कन्या आरएमएस विद्यालय में 42 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्या एवं अधिवक्ता दीपिका शोरी उपस्थित रहीं।
दीपिका शोरी ने छात्राओं को साइकिलें वितरित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही हैं और शासन द्वारा संचालित योजनाएं उनके सपनों को नई उड़ान देने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने छात्राओं से पूरे मनोयोग, अनुशासन और लगन के साथ अध्ययन करने का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने माता-पिता, समाज और जिले का नाम रोशन करें।
उन्होंने कहा कि सरस्वती साइकिल वितरण योजना केवल एक साइकिल देने की योजना नहीं, बल्कि बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने, विद्यालय तक उनकी नियमित पहुंच सुनिश्चित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं के लिए यह योजना शिक्षा की राह को और अधिक सुगम बनाती है तथा विद्यालय छोड़ने की प्रवृत्ति को कम करने में भी सहायक सिद्ध होती है।
कार्यक्रम में छिंदगढ़ के उपसरपंच जितेंद्र बघेल, विद्यालय की प्राचार्या रेखा शोरी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। इस दौरान विद्यालय परिवार ने अतिथियों का स्वागत किया तथा छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पालकों ने शासन की इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि निःशुल्क साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, समय की बचत होगी तथा वे नियमित रूप से पढ़ाई कर सकेंगी। उन्होंने इसे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की बेटियों के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक योजना बताते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन छात्राओं को बेहतर शिक्षा, नियमित अध्ययन और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश देते हुए किया गया।