जिला

जिला अस्पताल सुकमा में चार घंटे तक छाया रहा- अंधेरा

30 Jun 2026 • Reporter • 👁 8,207 Views

जिला अस्पताल सुकमा में चार घंटे तक छाया रहा- अंधेरा

मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब 4 घंटे तक अस्पताल में अंधेरा छाया रहा।

सुकमा-- जिला अस्पताल में आज सोमवार सुबह बिजली गुल होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब 4 घंटे तक अस्पताल में अंधेरा छाया रहा। इस दौरान इमरजेंसी वार्ड समेत महिला-पुरुष वार्डों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।बिजली कटने के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से जनरेटर चालू नहीं किया गया। मजबूरी में अस्पताल स्टाफ ने मोबाइल फोन की टॉर्च और छोटी बैटरी लाइट के सहारे मरीजों की पर्चियां काटीं और इलाज किया। इमरजेंसी वार्ड में भी टॉर्च की रोशनी में उपचार जारी रहा। सुबह 11 बजे जनरेटर से बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद मरीजों और उनके रिश्तेदारों ने राहत की सांस ली।उल्लेखनीय है कि अस्पताल में जनरेटर मौजूद होने के बावजूद उसमें डीजल नहीं था। इसके कारण समय पर बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। अस्पताल में बिजली संकट के बीच एक एम्बुलेंस पहुंची, लेकिन उसमें कोई मरीज नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एम्बुलेंस से वार्ड बॉय डीजल के डिब्बे उतारते दिखाई दिए। इसके बाद जनरेटर चालू किया गया।

---
रिपोर्टर: Reporter
गांव/इलाका: सुकमा
मोबाइल: 9131058303
जिला: सुकमा

Related News

तेंदूपत्ता संग्राहकों के चेहरे खिले, 40.72 करोड़ रुपए सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में42 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ

तेंदूपत्ता संग्राहकों के चेहरे खिले, 40.72 करोड़ रुपए सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में42 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ

👁 6,125 Views

तेंदूपत्ता से मिलने वाली आय सुकमा के ग्रामीण और वनाश्रित परिवारों की आर्थिक रीढ़ मानी जाती है। समय पर भुगतान मिलने से किसान खरीफ सीजन के लिए बीज, उर्वरक और कृषि उपकरण खरीद पा रहे हैं,

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न आत्मसमर्पित युवा बढ़ेंगे आत्मनिर्भरता की ओर

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न आत्मसमर्पित युवा बढ़ेंगे आत्मनिर्भरता की ओर

👁 7,967 Views

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से 'सुपर फूड' माने जाने वाले मशरूम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन-डी और आवश्यक खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन ने बढ़ाया बस्तर सहित पूरे प्रदेश का मान,छत्तीसगढ़ी ठुमका के टॉप-5 में पहुंची – सुशील मौर्य

बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन ने बढ़ाया बस्तर सहित पूरे प्रदेश का मान,छत्तीसगढ़ी ठुमका के टॉप-5 में पहुंची – सुशील मौर्य

👁 8,235 Views

एक बच्ची की सफलता नहीं, बल्कि पूरे बस्तर की प्रतिभा और संस्कृति का है सम्मान

🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग

खबर डालें

YouTube
👤
प्रोफाइल