संस्कृति

बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन ने बढ़ाया बस्तर सहित पूरे प्रदेश का मान,छत्तीसगढ़ी ठुमका के टॉप-5 में पहुंची – सुशील मौर्य

12 Jul 2026 • Admin • 👁 8,233 Views

बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन ने बढ़ाया बस्तर सहित पूरे प्रदेश का मान,छत्तीसगढ़ी ठुमका के टॉप-5 में पहुंची – सुशील मौर्य

एक बच्ची की सफलता नहीं, बल्कि पूरे बस्तर की प्रतिभा और संस्कृति का है सम्मान

बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन ने बढ़ाया बस्तर सहित पूरे प्रदेश का मान,छत्तीसगढ़ी ठुमका के टॉप-5 में पहुंची – सुशील मौर्य

एक बच्ची की सफलता नहीं, बल्कि पूरे बस्तर की प्रतिभा और संस्कृति का है सम्मान

जगदलपुर।आईबीसी24 के लोकप्रिय डांस रियलिटी शो "छत्तीसगढ़ी ठुमका" में अपनी शानदार प्रतिभा के दम पर बस्तर की होनहार बेटी जेनिशा देवांगन ने टॉप-5 फाइनलिस्ट में स्थान बनाकर पूरे बस्तर एवं छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। मात्र 8 वर्ष की जेनिशा ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।

आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन जगदलपुर में बेटी जेनिशा देवांगन व उनके माता पिता ने आत्मीय मुलाकात की इस अवसर पर सुशील मौर्य ने बेटू जेनिशा व उनके परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बस्तर की होनहार बेटी जेनिशा देवांगन का टॉप-5 फाइनलिस्ट में स्थान यह केवल एक बच्ची की सफलता नहीं, बल्कि पूरे बस्तर की प्रतिभा और संस्कृति का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यदि जेनिशा इस प्रतियोगिता की विजेता बनती हैं, तो यह पूरे बस्तर के लिए गर्व और सम्मान का विषय होगा।
सुशील मौर्य ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी का पूर्ण समर्थन और वोट बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन के साथ है। उन्होंने समस्त बस्तरवासियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं आम नागरिकों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में जेनिशा के पक्ष में मतदान करें तथा अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि बस्तर हमेशा से प्रतिभाओं की भूमि रही है। आज आवश्यकता है कि हम अपनी बेटी का मनोबल बढ़ाएं और एकजुट होकर उसे विजयी बनाने में अपना योगदान दें। प्रत्येक वोट जेनिशा के सपनों को नई उड़ान देगा और बस्तर का नाम पूरे प्रदेश में रोशन करेगा।

सुशील मौर्य की अपील:"आइए, पूरे बस्तर की ओर से जेनिशा को विजयी बनाने का संकल्प लें।"हम सभी एकजुट होकर बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन को अधिक से अधिक वोट दें। आपका एक-एक वोट बस्तर का सम्मान बढ़ाएगा और हमारी बेटी के सपनों को साकार करेगा।

Related News

तेंदूपत्ता संग्राहकों के चेहरे खिले, 40.72 करोड़ रुपए सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में42 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ

तेंदूपत्ता संग्राहकों के चेहरे खिले, 40.72 करोड़ रुपए सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में42 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ

👁 6,125 Views

तेंदूपत्ता से मिलने वाली आय सुकमा के ग्रामीण और वनाश्रित परिवारों की आर्थिक रीढ़ मानी जाती है। समय पर भुगतान मिलने से किसान खरीफ सीजन के लिए बीज, उर्वरक और कृषि उपकरण खरीद पा रहे हैं,

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न आत्मसमर्पित युवा बढ़ेंगे आत्मनिर्भरता की ओर

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न आत्मसमर्पित युवा बढ़ेंगे आत्मनिर्भरता की ओर

👁 7,967 Views

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से 'सुपर फूड' माने जाने वाले मशरूम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन-डी और आवश्यक खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन ने बढ़ाया बस्तर सहित पूरे प्रदेश का मान,छत्तीसगढ़ी ठुमका के टॉप-5 में पहुंची – सुशील मौर्य

बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन ने बढ़ाया बस्तर सहित पूरे प्रदेश का मान,छत्तीसगढ़ी ठुमका के टॉप-5 में पहुंची – सुशील मौर्य

👁 8,233 Views

एक बच्ची की सफलता नहीं, बल्कि पूरे बस्तर की प्रतिभा और संस्कृति का है सम्मान

🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग

खबर डालें

YouTube
👤
प्रोफाइल