शिक्षा

गढ़िया सरपंच भरत कश्यप पालक-बालक बैठक में हुए शामिल, बच्चों को दी शुभकामनाएं

02 Jul 2026 • Reporter • 👁 8,799 Views

गढ़िया सरपंच भरत कश्यप पालक-बालक बैठक में हुए शामिल, बच्चों को दी शुभकामनाएं

गढ़िया के सरपंच भरत कश्यप ने शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के साथ सहभागिता

जगदलपुर/लोहंडीगुड़ा। ग्राम पंचायत गढ़िया के परियागुड़ा स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में पालक-बालक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम पंचायत गढ़िया के सरपंच भरत कश्यप ने शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के साथ सहभागिता की।
बैठक के दौरान सरपंच भरत कश्यप ने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि "बच्चे देश का भविष्य हैं। शिक्षा के माध्यम से ही उनका उज्ज्वल भविष्य निर्मित होगा।"
उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र को प्राथमिकता दे रही है और यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न आए। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और अभिभावकों को मिलकर कार्य करना होगा।
बैठक के अंत में सरपंच भरत कश्यप ने अभिभावकों एवं शिक्षकों से चर्चा कर विद्यालय की व्यवस्थाओं और बच्चों की शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की।

---
रिपोर्टर: Reporter
गांव/इलाका: लोहड़ीगुड़ा
मोबाइल: 9131058303
जिला: बस्तर

Related News

तेंदूपत्ता संग्राहकों के चेहरे खिले, 40.72 करोड़ रुपए सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में42 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ

तेंदूपत्ता संग्राहकों के चेहरे खिले, 40.72 करोड़ रुपए सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में42 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ

👁 6,125 Views

तेंदूपत्ता से मिलने वाली आय सुकमा के ग्रामीण और वनाश्रित परिवारों की आर्थिक रीढ़ मानी जाती है। समय पर भुगतान मिलने से किसान खरीफ सीजन के लिए बीज, उर्वरक और कृषि उपकरण खरीद पा रहे हैं,

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न आत्मसमर्पित युवा बढ़ेंगे आत्मनिर्भरता की ओर

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न आत्मसमर्पित युवा बढ़ेंगे आत्मनिर्भरता की ओर

👁 7,967 Views

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से 'सुपर फूड' माने जाने वाले मशरूम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन-डी और आवश्यक खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन ने बढ़ाया बस्तर सहित पूरे प्रदेश का मान,छत्तीसगढ़ी ठुमका के टॉप-5 में पहुंची – सुशील मौर्य

बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन ने बढ़ाया बस्तर सहित पूरे प्रदेश का मान,छत्तीसगढ़ी ठुमका के टॉप-5 में पहुंची – सुशील मौर्य

👁 8,235 Views

एक बच्ची की सफलता नहीं, बल्कि पूरे बस्तर की प्रतिभा और संस्कृति का है सम्मान

🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग

खबर डालें

YouTube
👤
प्रोफाइल