स्वास्थ्य

डॉक्टर्स डे पर महारानी अस्पताल के गुंडाधुर सभागार में चिकित्सकों का हुआ सम्मान

04 Jul 2026 • Admin • 👁 8,206 Views

डॉक्टर्स डे पर महारानी अस्पताल के गुंडाधुर सभागार में चिकित्सकों का हुआ सम्मान

महारानी अस्पताल, जगदलपुर के गुंडाधुर सभागार में एक भव्य चिकित्सक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

जगदलपुर, 2 जुलाई 2026/ जिला प्रशासन बस्तर के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के नेतृत्व में 01 जुलाई डॉक्टर्स डे के विशेष अवसर पर महारानी अस्पताल, जगदलपुर के गुंडाधुर सभागार में एक भव्य चिकित्सक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में समाज और स्वास्थ्य सेवाओं में चिकित्सकों की अमूल्य भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत जिले में किए जा रहे अभूतपूर्व प्रयासों की जानकारी साझा करते हुए कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने बताया कि सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निजी विशेषज्ञ चिकित्सकों और रेडियोलॉजिस्ट के सहयोग से गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि गर्भावस्था के दौरान होने वाली जटिलताओं की समय पर पहचान कर उचित उपचार सुनिश्चित किया जा सके। इसी कड़ी में आयोजित शिविरों में विभिन्न निजी केंद्रों के सहयोग से कुल 409 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी की गई, जिसके उत्कृष्ट योगदान के लिए महारानी अस्पताल के चिकित्सकों सहित निजी स्त्री रोग विशेषज्ञों और रेडियोलॉजिस्ट को भी सम्मानित किया गया।

इस अभियान की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए सिविल सर्जन डॉ संजय प्रसाद ने बताया गया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 9 जून 2016 को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान योजना शुरू की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था की दूसरी और तीसरी तिमाही में सभी गर्भवती महिलाओं को हर महीने की निश्चित तारीखों पर व्यापक और गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व देखभाल उपलब्ध कराना है। यह योजना देश में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने में बेहद सहायक सिद्ध हो रही है, जिसके तहत हर महीने की 9 और 24 तारीख को निःशुल्क प्रसवपूर्व देखभाल सेवाएं प्रदान की जाती हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक महिला का गर्भावस्था की दूसरी या तीसरी तिमाही में होना आवश्यक है और इसके लिए आवेदन प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन या नामित सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑफ लाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है। समारोह के समापन पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक, महारानी अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. संजय प्रसाद सहित बड़ी संख्या में उपस्थित वरिष्ठ चिकित्सकों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा जनहित में निरंतर बेहतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Related News

तेंदूपत्ता संग्राहकों के चेहरे खिले, 40.72 करोड़ रुपए सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में42 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ

तेंदूपत्ता संग्राहकों के चेहरे खिले, 40.72 करोड़ रुपए सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में42 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ

👁 6,125 Views

तेंदूपत्ता से मिलने वाली आय सुकमा के ग्रामीण और वनाश्रित परिवारों की आर्थिक रीढ़ मानी जाती है। समय पर भुगतान मिलने से किसान खरीफ सीजन के लिए बीज, उर्वरक और कृषि उपकरण खरीद पा रहे हैं,

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न आत्मसमर्पित युवा बढ़ेंगे आत्मनिर्भरता की ओर

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न आत्मसमर्पित युवा बढ़ेंगे आत्मनिर्भरता की ओर

👁 7,967 Views

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से 'सुपर फूड' माने जाने वाले मशरूम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन-डी और आवश्यक खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन ने बढ़ाया बस्तर सहित पूरे प्रदेश का मान,छत्तीसगढ़ी ठुमका के टॉप-5 में पहुंची – सुशील मौर्य

बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन ने बढ़ाया बस्तर सहित पूरे प्रदेश का मान,छत्तीसगढ़ी ठुमका के टॉप-5 में पहुंची – सुशील मौर्य

👁 8,235 Views

एक बच्ची की सफलता नहीं, बल्कि पूरे बस्तर की प्रतिभा और संस्कृति का है सम्मान

🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग

खबर डालें

YouTube
👤
प्रोफाइल