कृषि

सुकमा में 'तेजस कार्यशाला' का सफल आयोजन स्टार्टअप और स्थानीय उद्यमिता को लगेंगे नए पंख, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के मंत्र

05 Jul 2026 • Admin • 👁 8,005 Views

सुकमा में 'तेजस कार्यशाला' का सफल आयोजन स्टार्टअप और स्थानीय उद्यमिता को लगेंगे नए पंख, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के मंत्र

कृषि, वनोपज और फूड प्रोसेसिंग का गढ़ बनेगा सुकमा

सुकमा/ जिला प्रशासन के मार्गदर्शन और वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के तत्वावधान में शबरी ऑडिटोरियम में शुक्रवार को एक दिवसीय "तेजस कार्यशाला" का शानदार आयोजन किया गया। भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के 'स्टार्टअप इंडिया' कार्यक्रम के तहत आयोजित इस वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य जिले में नवाचार, ओडीओपी (एक जिला-एक उत्पाद), फूड प्रोसेसिंग और स्थानीय उद्यमिता को एक नया आयाम देना था। कार्यक्रम में महिला स्व-सहायता समूहों, एमएसएमई उद्यमियों, आईटीआई और पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों सहित लगभग 350 प्रतिभागियों ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिला पंचायत सुकमा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकुंद ठाकुर ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सुकमा में स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योगों की अपार संभावनाएँ मौजूद हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि यदि वे आधुनिक तकनीक और नवाचार (इन्नोवेशन) को अपनाकर आगे बढ़ें, तो न केवल वे खुद आत्मनिर्भर बनेंगे बल्कि जिले की आर्थिक प्रगति को भी एक नई रफ्तार मिलेगी। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री हूँगा राम मरकाम सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान देश भर से आए विषय विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को बिजनेस की बारीकियों से रूबरू कराया। युवाओं को स्टार्टअप इंडिया के तहत मिलने वाली डीपीआईआईटी मान्यता, रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, सफल बिजनेस मॉडल, डिजिटल मार्केटिंग और बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) जैसे तकनीकी विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही बैंक अधिकारियों और इन्क्यूबेशन सेंटर्स के विशेषज्ञों ने व्यापार शुरू करने के लिए जरूरी लोन, वित्तीय सहायता, निवेश और व्यापार विस्तार के व्यावहारिक तरीकों को बेहद सरल अंदाज में समझाया।

प्रभारी महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री कैलाश कश्यप ने बताया कि इस कार्यशाला का असली मकसद युवाओं को सिर्फ स्टार्टअप तक सीमित न रखकर कृषि, वनोपज और हस्तशिल्प जैसे स्थानीय उत्पादों से जोड़ना है। कार्यशाला के अंत में सभी प्रतिभागियों ने इसे बेहद उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे ट्रेनिंग प्रोग्राम लगातार आयोजित करने की इच्छा जताई। इस सफल आयोजन से उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में सुकमा जिला न केवल रोजगार के नए अवसरों का गढ़ बनेगा, बल्कि यहाँ के स्थानीय उत्पाद वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे।

कार्यक्रम में पार्षद श्री रंजीत बारठ, पूर्व योग आयोग सदस्य श्री राजेश नारा, चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिगण, लीड बैंक अधिकारी श्री विकास कुमार, श्री रवि वाधवानी (FPIIT), श्री अरविंद कुमार (EDI), श्री बरगीन रसेल एवं श्री अबुल हसन (स्टार्टअप टीम), सुश्री तुलिका शर्मा (इन्क्यूबेटर, जगदलपुर), पत्रकार संघ के सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related News

तेंदूपत्ता संग्राहकों के चेहरे खिले, 40.72 करोड़ रुपए सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में42 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ

तेंदूपत्ता संग्राहकों के चेहरे खिले, 40.72 करोड़ रुपए सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में42 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ

👁 6,125 Views

तेंदूपत्ता से मिलने वाली आय सुकमा के ग्रामीण और वनाश्रित परिवारों की आर्थिक रीढ़ मानी जाती है। समय पर भुगतान मिलने से किसान खरीफ सीजन के लिए बीज, उर्वरक और कृषि उपकरण खरीद पा रहे हैं,

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न आत्मसमर्पित युवा बढ़ेंगे आत्मनिर्भरता की ओर

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न आत्मसमर्पित युवा बढ़ेंगे आत्मनिर्भरता की ओर

👁 7,967 Views

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से 'सुपर फूड' माने जाने वाले मशरूम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन-डी और आवश्यक खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन ने बढ़ाया बस्तर सहित पूरे प्रदेश का मान,छत्तीसगढ़ी ठुमका के टॉप-5 में पहुंची – सुशील मौर्य

बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन ने बढ़ाया बस्तर सहित पूरे प्रदेश का मान,छत्तीसगढ़ी ठुमका के टॉप-5 में पहुंची – सुशील मौर्य

👁 8,235 Views

एक बच्ची की सफलता नहीं, बल्कि पूरे बस्तर की प्रतिभा और संस्कृति का है सम्मान

🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग

खबर डालें

YouTube
👤
प्रोफाइल