बस्तर

कमिश्नर ने सातों जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

05 Jul 2026 • Admin • 👁 6,099 Views

कमिश्नर ने सातों जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

निवर्तमान आईजी सुंदरराज पी. एवं नव पदस्थ आईजी बद्रीनारायण मीणा का किया सम्मान

जगदलपुर, 3 जुलाई 2026/ बस्तर संभाग के कमिश्नर श्री डोमन सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय स्थित प्रेरणा सभाकक्ष में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बस्तर संभाग के सभी सात जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा वन मंडलाधिकारी शामिल हुए।

बैठक की शुरुआत में निवर्तमान आईजी श्री सुंदरराज पी. एवं नव पदस्थ आईजी श्री बद्रीनारायण मीणा का पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। अधिकारियों ने श्री सुंदरराज पी. के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की तथा नव पदस्थ आईजी श्री बद्रीनारायण मीणा का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

समीक्षा बैठक में सभी जिलों के अधिकारियों ने परिचयात्मक जानकारी देते हुए अपने-अपने जिले में संचालित नवाचारों, विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, विकास कार्यों की प्रगति तथा प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। इसके साथ ही प्रत्येक जिले का संक्षिप्त परिचय देते हुए स्थानीय परिस्थितियों, उपलब्धियों और प्रमुख प्राथमिकताओं से भी अवगत कराया गया।

कमिश्नर श्री सिंह ने बैठक के दौरान योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विभागों के बीच बेहतर समन्वय तथा नवाचारों को सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता वाले विषयों को बेहतर प्रशासनिक समन्वय और जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से बस्तर संभाग के समग्र विकास को नई गति दिया जाए।

Related News

तेंदूपत्ता संग्राहकों के चेहरे खिले, 40.72 करोड़ रुपए सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में42 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ

तेंदूपत्ता संग्राहकों के चेहरे खिले, 40.72 करोड़ रुपए सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में42 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ

👁 6,125 Views

तेंदूपत्ता से मिलने वाली आय सुकमा के ग्रामीण और वनाश्रित परिवारों की आर्थिक रीढ़ मानी जाती है। समय पर भुगतान मिलने से किसान खरीफ सीजन के लिए बीज, उर्वरक और कृषि उपकरण खरीद पा रहे हैं,

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न आत्मसमर्पित युवा बढ़ेंगे आत्मनिर्भरता की ओर

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न आत्मसमर्पित युवा बढ़ेंगे आत्मनिर्भरता की ओर

👁 7,967 Views

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से 'सुपर फूड' माने जाने वाले मशरूम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन-डी और आवश्यक खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन ने बढ़ाया बस्तर सहित पूरे प्रदेश का मान,छत्तीसगढ़ी ठुमका के टॉप-5 में पहुंची – सुशील मौर्य

बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन ने बढ़ाया बस्तर सहित पूरे प्रदेश का मान,छत्तीसगढ़ी ठुमका के टॉप-5 में पहुंची – सुशील मौर्य

👁 8,235 Views

एक बच्ची की सफलता नहीं, बल्कि पूरे बस्तर की प्रतिभा और संस्कृति का है सम्मान

🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग

खबर डालें

YouTube
👤
प्रोफाइल