दरभा–सुकमा NH-30 की बदहाल सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों में तब्दील मार्ग पर रोज़ाना फंस रहे वाहन
06 Jul 2026 • Admin • 👁 7,622 Views
केसलूर से टहकावाड़ा तक सड़क की मरम्मत का कार्य किया गया था, लेकिन मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
दरभा/सुकमा। दरभा से सुकमा जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) की हालत इन दिनों बेहद खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन जाने से इस मार्ग पर आवागमन करने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई वाहन बीच रास्ते में ही खराब होकर खड़े हो जाते हैं, जिससे घंटों तक जाम जैसी स्थिति बन जाती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मियों के दौरान केसलूर से टहकावाड़ा तक सड़क की मरम्मत का कार्य किया गया था, लेकिन मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि केवल 40 मिमी मिक्स मटेरियल डालकर खानापूर्ति कर दी गई। इसके कारण सड़क कुछ ही समय में फिर उखड़ गई और पहले से अधिक गहरे गड्ढे बन गए।
वाहन चालकों का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहनों के पहिए फंस रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाज़ा लगाना भी मुश्किल हो जाता है, जिससे हादसों का खतरा और बढ़ गया है।
स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि दरभा–सुकमा राष्ट्रीय राजमार्ग की गुणवत्ता की जांच कराई जाए तथा जल्द से जल्द स्थायी और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कर आम लोगों को राहत दी जाए।