कृषि

मत्स्यपालकों एवं किसानों को मछलीपालन हेतु 07 करोड़ 25 लाख से अधिक मत्स्य बीज उपलब्ध

06 Jul 2026 • Admin • 👁 7,934 Views

मत्स्यपालकों एवं किसानों को मछलीपालन हेतु 07 करोड़ 25 लाख से अधिक मत्स्य बीज उपलब्ध

जिले में मत्स्य बीज उत्पादन लक्ष्य पूर्ण होने के करीब*

जगदलपुर, 06 जुलाई 2026/* जिले में मत्स्यपालन गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा मत्स्यपालकों एवं किसानों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में मत्स्य विभाग द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। जिले में अब तक 07 करोड़ 25 लाख से अधिक मत्स्य बीज का उत्पादन किया जा चुका है, जिससे निर्धारित लक्ष्य पूर्ण होने के करीब पहुंच गया है।

उपसंचालक मत्स्यपालन श्री मोहन राणा ने बताया कि जिले में इस वर्ष 09 करोड़ 50 लाख मत्स्य बीज उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके विरुद्ध अब तक 07 करोड़ 25 लाख मत्स्य बीज का उत्पादन किया जा चुका है। जिले के मत्स्यपालकों एवं किसानों को मत्स्य बीज उत्पादन केन्द्र बालेंगा तथा मछली बीज प्रक्षेत्र मोती तालाब पारा जगदलपुर से स्पान एवं अंगुलिका का वितरण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मानसून सीजन प्रारंभ होने के साथ ही मत्स्यपालकों एवं किसानों को मछली बीज वितरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। ऐसे मौसमी तालाब, जिनमें 07 से 08 माह तक पानी उपलब्ध रहता है, उनमें मछली बीज स्पान संवर्धन योजना के तहत फ्राई एवं अंगुलिका तैयार कर अन्य किसानों को उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इस योजना के अंतर्गत अब तक 13 मत्स्यपालकों को 03 करोड़ 25 लाख मत्स्य बीज वितरित किया जा चुका है, जो आगामी दिनों में स्पान से फ्राई एवं अंगुलिका तैयार कर अन्य मत्स्यपालकों एवं किसानों को मत्स्य बीज उपलब्ध करवाएंगे।

उपसंचालक श्री राणा ने बताया कि इस वर्ष मत्स्यपालकों एवं किसानों के साथ-साथ मछुआ सहकारी समितियों तथा महिला स्व-सहायता समूहों को भी उपलब्ध जल क्षेत्रों का लीज प्रदाय किया गया है। इससे जिले में अधिकाधिक मछली उत्पादन की संभावना बढ़ी है, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आय के नए अवसर भी सृजित होंगे।

Related News

तेंदूपत्ता संग्राहकों के चेहरे खिले, 40.72 करोड़ रुपए सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में42 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ

तेंदूपत्ता संग्राहकों के चेहरे खिले, 40.72 करोड़ रुपए सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में42 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ

👁 6,125 Views

तेंदूपत्ता से मिलने वाली आय सुकमा के ग्रामीण और वनाश्रित परिवारों की आर्थिक रीढ़ मानी जाती है। समय पर भुगतान मिलने से किसान खरीफ सीजन के लिए बीज, उर्वरक और कृषि उपकरण खरीद पा रहे हैं,

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न आत्मसमर्पित युवा बढ़ेंगे आत्मनिर्भरता की ओर

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न आत्मसमर्पित युवा बढ़ेंगे आत्मनिर्भरता की ओर

👁 7,967 Views

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से 'सुपर फूड' माने जाने वाले मशरूम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन-डी और आवश्यक खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन ने बढ़ाया बस्तर सहित पूरे प्रदेश का मान,छत्तीसगढ़ी ठुमका के टॉप-5 में पहुंची – सुशील मौर्य

बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन ने बढ़ाया बस्तर सहित पूरे प्रदेश का मान,छत्तीसगढ़ी ठुमका के टॉप-5 में पहुंची – सुशील मौर्य

👁 8,235 Views

एक बच्ची की सफलता नहीं, बल्कि पूरे बस्तर की प्रतिभा और संस्कृति का है सम्मान

🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग

खबर डालें

YouTube
👤
प्रोफाइल