स्वास्थ्य

देशी मशरूम खाने से फूड पॉइजनिंग, एक ही परिवार के आठ लोग बीमार

07 Jul 2026 • Admin • 👁 8,674 Views

देशी मशरूम खाने से फूड पॉइजनिंग, एक ही परिवार के आठ लोग बीमार

जानकारी के अनुसार, सभी प्रभावित लोग देवांगन परिवार के सदस्य हैं। परिवार ने घर पर देशी मशरूम (फूटू) की सब्जी बनाकर खाई थी, जिसके कुछ घंटों बाद सभी की तबीयत खराब होने लगी।

देशी मशरूम खाने से फूड पॉइजनिंग, एक ही परिवार के आठ लोग बीमार
कोण्डागांव। जिले के पलारी गांव में रविवार को देशी मशरूम (फूटू) खाने से एक ही परिवार के आठ लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी की तबीयत रात करीब 2 बजे अचानक बिगड़ गई। उन्हें लगातार उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजन तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल कोण्डागांव लेकर पहुंचे।
पीड़ितों में दो बच्चे, तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, सभी प्रभावित लोग देवांगन परिवार के सदस्य हैं। परिवार ने घर पर देशी मशरूम (फूटू) की सब्जी बनाकर खाई थी, जिसके कुछ घंटों बाद सभी की तबीयत खराब होने लगी।
जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी का परीक्षण किया। गंभीर स्थिति को देखते हुए पांच लोगों को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया, जबकि अन्य तीन लोगों की हालत सामान्य होने पर प्राथमिक उपचार एवं निगरानी के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
चिकित्सकों ने बरसात के मौसम में जंगली या अपरिचित मशरूम का सेवन करने से बचने की सलाह दी है, क्योंकि जहरीले मशरूम खाने से फूड पॉइजनिंग और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

Related News

तेंदूपत्ता संग्राहकों के चेहरे खिले, 40.72 करोड़ रुपए सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में42 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ

तेंदूपत्ता संग्राहकों के चेहरे खिले, 40.72 करोड़ रुपए सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में42 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ

👁 6,125 Views

तेंदूपत्ता से मिलने वाली आय सुकमा के ग्रामीण और वनाश्रित परिवारों की आर्थिक रीढ़ मानी जाती है। समय पर भुगतान मिलने से किसान खरीफ सीजन के लिए बीज, उर्वरक और कृषि उपकरण खरीद पा रहे हैं,

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न आत्मसमर्पित युवा बढ़ेंगे आत्मनिर्भरता की ओर

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न आत्मसमर्पित युवा बढ़ेंगे आत्मनिर्भरता की ओर

👁 7,967 Views

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से 'सुपर फूड' माने जाने वाले मशरूम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन-डी और आवश्यक खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन ने बढ़ाया बस्तर सहित पूरे प्रदेश का मान,छत्तीसगढ़ी ठुमका के टॉप-5 में पहुंची – सुशील मौर्य

बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन ने बढ़ाया बस्तर सहित पूरे प्रदेश का मान,छत्तीसगढ़ी ठुमका के टॉप-5 में पहुंची – सुशील मौर्य

👁 8,235 Views

एक बच्ची की सफलता नहीं, बल्कि पूरे बस्तर की प्रतिभा और संस्कृति का है सम्मान

🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग

खबर डालें

YouTube
👤
प्रोफाइल