स्वास्थ्य

गरियाबंद: कचरा गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

07 Jul 2026 • Admin • 👁 7,540 Views

गरियाबंद: कचरा गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

कोपरा नगर पंचायत का मामला, 10-12 फीट गहरे पानी में खेलते समय हुआ हादसा

गरियाबंद: कचरा गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
कोपरा नगर पंचायत का मामला, 10-12 फीट गहरे पानी में खेलते समय हुआ हादसा

गरियाबंद/कोपरा। कोपरा नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार को कचरा डालने के गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और नगर पंचायत की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

खेलते-खेलते हादसे का शिकार हुए बच्चे
जानकारी के अनुसार कोपरा निवासी *योगेश साहू* और *सुमन साहू* उम्र लगभग 5 से 6 वर्ष, घर के पास ही खेल रहे थे। खेलते-खेलते दोनों बच्चे नगर पंचायत द्वारा कचरा डालने के लिए बनाए गए गहरे गड्ढे के पास पहुंच गए। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण गड्ढे में 10 से 12 फीट तक पानी भरा हुआ था।

इसी दौरान दोनों बच्चे फिसलकर गहरे पानी में चले गए और डूब गए। काफी देर तक बच्चों के घर नहीं लौटने परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो दोनों के शव गड्ढे में तैरते मिले।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही पांडुका पुलिस* मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव में शोक, सुरक्षा की उठी मांग
दो मासूमों की एक साथ मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने नगर पंचायत प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कचरा गड्ढे को खुले में और बिना किसी सुरक्षा घेराव के छोड़ दिया गया था। इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।

ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसे सभी कचरा गड्ढों को तुरंत बंद किया जाए या उनकी चारों ओर पक्की बाउंड्री और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न दोहराई जा सके।

Related News

तेंदूपत्ता संग्राहकों के चेहरे खिले, 40.72 करोड़ रुपए सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में42 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ

तेंदूपत्ता संग्राहकों के चेहरे खिले, 40.72 करोड़ रुपए सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में42 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ

👁 6,125 Views

तेंदूपत्ता से मिलने वाली आय सुकमा के ग्रामीण और वनाश्रित परिवारों की आर्थिक रीढ़ मानी जाती है। समय पर भुगतान मिलने से किसान खरीफ सीजन के लिए बीज, उर्वरक और कृषि उपकरण खरीद पा रहे हैं,

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न आत्मसमर्पित युवा बढ़ेंगे आत्मनिर्भरता की ओर

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न आत्मसमर्पित युवा बढ़ेंगे आत्मनिर्भरता की ओर

👁 7,967 Views

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से 'सुपर फूड' माने जाने वाले मशरूम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन-डी और आवश्यक खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन ने बढ़ाया बस्तर सहित पूरे प्रदेश का मान,छत्तीसगढ़ी ठुमका के टॉप-5 में पहुंची – सुशील मौर्य

बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन ने बढ़ाया बस्तर सहित पूरे प्रदेश का मान,छत्तीसगढ़ी ठुमका के टॉप-5 में पहुंची – सुशील मौर्य

👁 8,235 Views

एक बच्ची की सफलता नहीं, बल्कि पूरे बस्तर की प्रतिभा और संस्कृति का है सम्मान

🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग

खबर डालें

YouTube
👤
प्रोफाइल