क्राइम

गौण खनिज राजस्व वितरण में अनियमितता का आरोप, दरभा जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने उठाए सवाल

09 Jul 2026 • Admin • 👁 7,742 Views

गौण खनिज राजस्व वितरण में अनियमितता का आरोप, दरभा जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने उठाए सवाल

दरभा जनपद पंचायत में गौण खनिज राजस्व वितरण को लेकर अनियमितता के आरोप सामने आए हैं।

जगदलपुर। दरभा जनपद पंचायत में गौण खनिज राजस्व वितरण को लेकर अनियमितता के आरोप सामने आए हैं। जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों ने जिला प्रशासन को शिकायत सौंपकर राजस्व वितरण प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, संदर्भ पत्र क्रमांक 1678/उ.स.प./गौण खनिज/जगदलपुर, दिनांक 11 जून 2026 के तहत दरभा जनपद पंचायत क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये की राशि अनुशंसित की गई है।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि प्रस्तावित निर्माण कार्यों की सूची मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), जनपद पंचायत दरभा द्वारा एकतरफा ढंग से तैयार की गई। उनका कहना है कि कार्य योजना तैयार करने से पहले जनपद पंचायत की बैठक नहीं बुलाई गई और न ही जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्यों तथा क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य से कोई परामर्श लिया गया।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अनुशंसित राशि का बड़ा हिस्सा केवल दो ग्राम पंचायतों को आवंटित किया गया। आरोप के अनुसार ग्राम पंचायत तीरथगढ़ को लगभग 53 लाख रुपये तथा ग्राम पंचायत बड़े कड़मा को 1 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। इससे अधिकांश पंचायतें इस वितरण से वंचित रह गईं या उन्हें बहुत कम राशि मिली।

जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि राजस्व वितरण में पारदर्शिता एवं समानता के सिद्धांतों का पालन नहीं किया गया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी ग्राम पंचायतों के साथ न्यायसंगत एवं समान आधार पर राशि आवंटित करने की मांग की है।

शिकायतकर्ताओं में शामिल जनप्रतिनिधि:

जनपद अध्यक्ष – मानकदई कश्यप

जनपद उपाध्यक्ष – हरिप्रसाद कश्यप

जनपद सदस्य – कंचन कश्यप

जनपद सदस्य – दिव्या पोयाम

जनपद सदस्य – जयमनी मौर्य

जनपद सदस्य – बलिराम बघेल

जनपद सदस्य – राजू सोढ़ी

जनपद सदस्य – कमलू कवासी

Related News

तेंदूपत्ता संग्राहकों के चेहरे खिले, 40.72 करोड़ रुपए सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में42 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ

तेंदूपत्ता संग्राहकों के चेहरे खिले, 40.72 करोड़ रुपए सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में42 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ

👁 6,125 Views

तेंदूपत्ता से मिलने वाली आय सुकमा के ग्रामीण और वनाश्रित परिवारों की आर्थिक रीढ़ मानी जाती है। समय पर भुगतान मिलने से किसान खरीफ सीजन के लिए बीज, उर्वरक और कृषि उपकरण खरीद पा रहे हैं,

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न आत्मसमर्पित युवा बढ़ेंगे आत्मनिर्भरता की ओर

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न आत्मसमर्पित युवा बढ़ेंगे आत्मनिर्भरता की ओर

👁 7,967 Views

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से 'सुपर फूड' माने जाने वाले मशरूम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन-डी और आवश्यक खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन ने बढ़ाया बस्तर सहित पूरे प्रदेश का मान,छत्तीसगढ़ी ठुमका के टॉप-5 में पहुंची – सुशील मौर्य

बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन ने बढ़ाया बस्तर सहित पूरे प्रदेश का मान,छत्तीसगढ़ी ठुमका के टॉप-5 में पहुंची – सुशील मौर्य

👁 8,235 Views

एक बच्ची की सफलता नहीं, बल्कि पूरे बस्तर की प्रतिभा और संस्कृति का है सम्मान

🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग

खबर डालें

YouTube
👤
प्रोफाइल