सरकारी योजना

जिला प्रशासन की त्वरित पहल से मिचनार के दो गांवों में बहाल हुई बिजली

09 Jul 2026 • Admin • 👁 5,389 Views

जिला प्रशासन की त्वरित पहल से मिचनार के दो गांवों में बहाल हुई बिजली

एक सप्ताह से अंधेरे में रह रहे 400 से अधिक ग्रामीणों को मिली राहत, पेयजल सहित दैनिक कार्य हुए सुचारु

जगदलपुर, 09 जुलाई 2026/ बस्तर जिले के चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मिचनार-वन एवं गंवर छापर मिचनार-टू में जिला प्रशासन की त्वरित पहल से विद्युत व्यवस्था पुनः बहाल कर दी गई है। पिछले लगभग एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण इन गांवों के 400 से अधिक ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने सहित दैनिक कार्यों में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तकनीकी खराबी को दूर किया और आवश्यक मरम्मत कार्य पूर्ण करते हुए बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी है।

विद्युत व्यवस्था बहाल होने से अब दोनों गांवों में पेयजल आपूर्ति सामान्य हो गई है तथा घरेलू और अन्य आवश्यक कार्य भी नियमित रूप से संचालित होने लगे हैं। ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन एवं विद्युत विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

जिला प्रशासन ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा जनसुविधाओं से जुड़े मामलों में तत्परता के साथ कार्रवाई जारी रहेगी।

Related News

तेंदूपत्ता संग्राहकों के चेहरे खिले, 40.72 करोड़ रुपए सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में42 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ

तेंदूपत्ता संग्राहकों के चेहरे खिले, 40.72 करोड़ रुपए सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में42 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ

👁 6,125 Views

तेंदूपत्ता से मिलने वाली आय सुकमा के ग्रामीण और वनाश्रित परिवारों की आर्थिक रीढ़ मानी जाती है। समय पर भुगतान मिलने से किसान खरीफ सीजन के लिए बीज, उर्वरक और कृषि उपकरण खरीद पा रहे हैं,

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न आत्मसमर्पित युवा बढ़ेंगे आत्मनिर्भरता की ओर

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न आत्मसमर्पित युवा बढ़ेंगे आत्मनिर्भरता की ओर

👁 7,967 Views

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से 'सुपर फूड' माने जाने वाले मशरूम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन-डी और आवश्यक खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन ने बढ़ाया बस्तर सहित पूरे प्रदेश का मान,छत्तीसगढ़ी ठुमका के टॉप-5 में पहुंची – सुशील मौर्य

बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन ने बढ़ाया बस्तर सहित पूरे प्रदेश का मान,छत्तीसगढ़ी ठुमका के टॉप-5 में पहुंची – सुशील मौर्य

👁 8,235 Views

एक बच्ची की सफलता नहीं, बल्कि पूरे बस्तर की प्रतिभा और संस्कृति का है सम्मान

🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग

खबर डालें

YouTube
👤
प्रोफाइल