स्वास्थ्य

मलेरिया, डेंगू एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की व्यापक कार्रवाई जारी

09 Jul 2026 • Admin • 👁 7,897 Views

मलेरिया, डेंगू एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की व्यापक कार्रवाई जारी

स्वच्छ एवं स्वस्थ बस्तर अभियान को मिली गति

जगदलपुर, 09 जुलाई 2026/कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग बस्तर द्वारा जिले में संचालित “स्वच्छ एवं स्वस्थ बस्तर अभियान” के अंतर्गत मलेरिया मुक्त बस्तर के लक्ष्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया, डेंगू सहित अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर कार्यवाही की जा रही है।

अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से सर्वेक्षण कर संभावित मरीजों की पहचान की जा रही है। बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की जांच कर आवश्यकतानुसार मलेरिया एवं डेंगू की स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में लार्वा सर्वे, स्रोतों का नष्टिकरण, फॉगिंग तथा आवश्यक दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है।

स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, घरों एवं आसपास पानी जमा नहीं होने देने, मच्छरदानी के नियमित उपयोग तथा बुखार के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच एवं उपचार कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय निकाय तथा अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से स्वच्छता गतिविधियां भी लगातार संचालित की जा रही हैं, ताकि मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त कर संक्रामक एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, पानी को कहीं भी लंबे समय तक जमा न होने दें तथा बुखार या अन्य संदिग्ध लक्षण होने पर स्वयं उपचार करने के बजाय तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच कराएं। जनसहभागिता से ही मलेरिया मुक्त एवं स्वस्थ बस्तर के लक्ष्य को सफल बनाया जा सकता है।

Related News

तेंदूपत्ता संग्राहकों के चेहरे खिले, 40.72 करोड़ रुपए सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में42 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ

तेंदूपत्ता संग्राहकों के चेहरे खिले, 40.72 करोड़ रुपए सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में42 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ

👁 6,125 Views

तेंदूपत्ता से मिलने वाली आय सुकमा के ग्रामीण और वनाश्रित परिवारों की आर्थिक रीढ़ मानी जाती है। समय पर भुगतान मिलने से किसान खरीफ सीजन के लिए बीज, उर्वरक और कृषि उपकरण खरीद पा रहे हैं,

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न आत्मसमर्पित युवा बढ़ेंगे आत्मनिर्भरता की ओर

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न आत्मसमर्पित युवा बढ़ेंगे आत्मनिर्भरता की ओर

👁 7,967 Views

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से 'सुपर फूड' माने जाने वाले मशरूम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन-डी और आवश्यक खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन ने बढ़ाया बस्तर सहित पूरे प्रदेश का मान,छत्तीसगढ़ी ठुमका के टॉप-5 में पहुंची – सुशील मौर्य

बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन ने बढ़ाया बस्तर सहित पूरे प्रदेश का मान,छत्तीसगढ़ी ठुमका के टॉप-5 में पहुंची – सुशील मौर्य

👁 8,235 Views

एक बच्ची की सफलता नहीं, बल्कि पूरे बस्तर की प्रतिभा और संस्कृति का है सम्मान

🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग

खबर डालें

YouTube
👤
प्रोफाइल