स्वास्थ्य

नेगीगुड़ा में पीलिया की रोकथाम एवं उपचार में जुटी स्वास्थ्य विभाग

09 Jul 2026 • Admin • 👁 5,256 Views

नेगीगुड़ा में पीलिया की रोकथाम एवं उपचार में जुटी स्वास्थ्य विभाग

घाटपदमुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम नेगीगुड़ा में पीलिया (जॉन्डिस) फैलने की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरी तरह सजग होकर रोकथाम एवं उपचार सेवाएं प्रदान

नेगीगुड़ा में पीलिया की रोकथाम एवं उपचार में जुटी स्वास्थ्य विभाग

*जगदलपुर, 09 जुलाई 2026/* जगदलपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत घाटपदमुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम नेगीगुड़ा में पीलिया (जॉन्डिस) फैलने की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरी तरह सजग होकर रोकथाम एवं उपचार सेवाएं प्रदान किया जा रहा है। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय बसाक के मार्गदर्शन में प्रभावित क्षेत्र में युद्ध स्तर पर राहत और उपचार कार्य शुरू कर दिया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों द्वारा प्रभावित ग्रामीणों की निगरानी की जा रही है।

इस मौसमी बीमारी को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की दो विशेष टीमें लगातार क्षेत्र में डटी हुई हैं, जिन्होंने व्यापक अभियान चलाते हुए कुल 377 घरों का सघन सर्वे पूरा किया है। सर्वे के दौरान सामने आए संभावित पीलिया के मरीजों को तत्काल आवश्यक उपचार और उचित चिकित्सीय सलाह दी गई। इसके साथ ही मितानिन दीदियों की मदद से हर घर में क्लोरीन टैबलेट, जिंक की गोलियां और ओआरएस पाउडर का वितरण किया गया है ताकि बीमारी के फैलाव को रोका जा सके। संक्रमण के मुख्य स्रोत को खत्म करने के उद्देश्य से क्षेत्र में मौजूद पानी के कुओं में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और वितरण भी किया गया है।

पीलिया फैलने के मुख्य कारण यानी दूषित जल की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पानी के सैंपल एकत्रित कर जांच हेतु लैब भेज दिए हैं। सीएमएचओ ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उच्च अधिकारियों से संपर्क कर प्रभावित क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पानी के सभी स्रोतों की त्वरित सफाई कराने कहा है।

इस पूरे रोकथाम एवं उपचार अभियान में क्षेत्र की चिकित्सा दल के साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ता और मितानिन दीदियां पूरी सक्रियता से जुटी हुई हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से जगदलपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक, महामारी नियंत्रण के नोडल अधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कुम्हरावंड डॉ. वीरेंद्र ठाकुर, नानगुर के प्रभारी बीएमओ डॉ. आरएस भंवर और एपिडिमोलॉजिस्ट दीपक पाणिग्रही उपस्थित रहे। सीएमएचओ डॉ. बसाक ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी तरह से न घबराएं और सतर्कता बरतें। विभाग ने सभी को पानी हमेशा उबालकर और छानकर ही पीने की सलाह दी है, साथ ही यह भी कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को उल्टी, दस्त या आंखों और पेशाब में पीलापन जैसे लक्षण दिखें, तो वे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य शिविर या मितानिन दीदी से संपर्क कर अपना इलाज शुरू करवाएं।

Related News

तेंदूपत्ता संग्राहकों के चेहरे खिले, 40.72 करोड़ रुपए सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में42 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ

तेंदूपत्ता संग्राहकों के चेहरे खिले, 40.72 करोड़ रुपए सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में42 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ

👁 6,125 Views

तेंदूपत्ता से मिलने वाली आय सुकमा के ग्रामीण और वनाश्रित परिवारों की आर्थिक रीढ़ मानी जाती है। समय पर भुगतान मिलने से किसान खरीफ सीजन के लिए बीज, उर्वरक और कृषि उपकरण खरीद पा रहे हैं,

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न आत्मसमर्पित युवा बढ़ेंगे आत्मनिर्भरता की ओर

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न आत्मसमर्पित युवा बढ़ेंगे आत्मनिर्भरता की ओर

👁 7,967 Views

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से 'सुपर फूड' माने जाने वाले मशरूम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन-डी और आवश्यक खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन ने बढ़ाया बस्तर सहित पूरे प्रदेश का मान,छत्तीसगढ़ी ठुमका के टॉप-5 में पहुंची – सुशील मौर्य

बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन ने बढ़ाया बस्तर सहित पूरे प्रदेश का मान,छत्तीसगढ़ी ठुमका के टॉप-5 में पहुंची – सुशील मौर्य

👁 8,235 Views

एक बच्ची की सफलता नहीं, बल्कि पूरे बस्तर की प्रतिभा और संस्कृति का है सम्मान

🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग

खबर डालें

YouTube
👤
प्रोफाइल