राजनीति

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में परिवर्तन की सशक्त वाहक बनकर उभरी- वनमंत्री श्री केदार कश्यप

09 Jul 2026 • Admin • 👁 5,560 Views

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में परिवर्तन की सशक्त वाहक बनकर उभरी- वनमंत्री श्री केदार कश्यप

लखपति दीदियों की सफलता की कहानियों ने भरा नया उत्साह, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को मिली नई दिशा

जगदलपुर, 9 जुलाई 2026/ स्थानीय पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित संभाग स्तरीय ‘दीदी के गोठ’ के बारहवाँ संस्करण कार्यक्रम आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन का सशक्त मंच बनकर उभरा। बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों से पहुंची हजारों महिलाओं की सहभागिता से सभागार उत्साह और ऊर्जा से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में ‘लखपति दीदियों’ की प्रेरणादायी सफलता की कहानियों ने महिलाओं में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि वन, जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर की मातृशक्ति ने कठिन परिस्थितियों में भी अदम्य साहस का परिचय दिया है और आज वे समाज में परिवर्तन की सशक्त वाहक बनकर उभरी हैं। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी संभव हुआ है, जब महिलाओं ने उन्हें अपनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने वर्ष 2004 से महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज बिहान, मध्याह्न भोजन और अन्य योजनाओं के माध्यम से बस्तर की महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हो रही हैं।

कार्यक्रम में बस्तर के सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण पर निर्भर करती है। उन्होंने स्व-सहायता समूहों की भूमिका, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) और ‘लखपति दीदी योजना’ का उल्लेख करते हुए कहा कि आज देशभर में करोड़ों महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी हैं। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा महिलाओं को संपत्ति में प्राथमिकता जैसे निर्णय महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाले कदम हैं।

कार्यक्रम में चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल ने कहा कि आज बस्तर की महिलाएं केवल परिवार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि मुर्गीपालन, बकरीपालन, मत्स्यपालन, सब्जी उत्पादन तथा अन्य स्वरोजगार गतिविधियों से जुड़कर अपने परिवार की आर्थिक व्यवस्था की रीढ़ बन रही हैं। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है और अब वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन से सीधे संवाद कर रही हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप ने भी महिलाओं की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में चपका की श्रीमती नीतू झा, सुलेंगा की श्रीमती सुगनी कश्यप और इरपा की श्रीमती हेमबती नाग सहित कई सफल ‘लखपति दीदियों’ को सम्मानित किया गया। वहीं, कोंडागांव जिले की श्रीमती नम्रता पटेल ने अपनी प्रेरक यात्रा साझा करते हुए बताया कि बिहान योजना के तहत बैंक लिंकेज और 5 लाख रुपये के ऋण से उन्होंने अपने ‘अमृत तुल्य’ चाय एवं नाश्ता कैफे का विस्तार किया, जिससे उनकी प्रतिदिन की आय लगभग 5 हजार रुपये तक पहुंच गई।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जिलों से आई महिलाओं ने शासन की योजनाओं से मिले लाभ और अपने अनुभव साझा किए। संवाद, सम्मान और प्रेरणा से परिपूर्ण यह आयोजन महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर बस्तर के संकल्प को नई मजबूती देने वाला साबित हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र, सहायता राशि का चेक वितरण भी किया गया ।

Related News

तेंदूपत्ता संग्राहकों के चेहरे खिले, 40.72 करोड़ रुपए सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में42 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ

तेंदूपत्ता संग्राहकों के चेहरे खिले, 40.72 करोड़ रुपए सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में42 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ

👁 6,125 Views

तेंदूपत्ता से मिलने वाली आय सुकमा के ग्रामीण और वनाश्रित परिवारों की आर्थिक रीढ़ मानी जाती है। समय पर भुगतान मिलने से किसान खरीफ सीजन के लिए बीज, उर्वरक और कृषि उपकरण खरीद पा रहे हैं,

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न आत्मसमर्पित युवा बढ़ेंगे आत्मनिर्भरता की ओर

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न आत्मसमर्पित युवा बढ़ेंगे आत्मनिर्भरता की ओर

👁 7,967 Views

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से 'सुपर फूड' माने जाने वाले मशरूम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन-डी और आवश्यक खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन ने बढ़ाया बस्तर सहित पूरे प्रदेश का मान,छत्तीसगढ़ी ठुमका के टॉप-5 में पहुंची – सुशील मौर्य

बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन ने बढ़ाया बस्तर सहित पूरे प्रदेश का मान,छत्तीसगढ़ी ठुमका के टॉप-5 में पहुंची – सुशील मौर्य

👁 8,235 Views

एक बच्ची की सफलता नहीं, बल्कि पूरे बस्तर की प्रतिभा और संस्कृति का है सम्मान

🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग

खबर डालें

YouTube
👤
प्रोफाइल