संस्कृति

व्यापारी प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष/छाया पार्षद राजेंद्र पटवा ने प्राथमिक शाला के बच्चों को वितरित किए छाते एवं स्टेशनरी सामग्री

09 Jul 2026 • Admin • 👁 6,546 Views

व्यापारी प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष/छाया पार्षद राजेंद्र पटवा ने प्राथमिक शाला के बच्चों को वितरित किए छाते एवं स्टेशनरी सामग्री

जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के व्यापारी प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष एवं छाया पार्षद राजेंद्र पटवा ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए

जगदलपुर। आज जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के व्यापारी प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष एवं छाया पार्षद राजेंद्र पटवा ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए मोतीलाल नेहरू वार्ड के प्राथमिक शाला में अध्ययनरत विद्यार्थियों को छाते एवं विभिन्न प्रकार की स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
राजेंद्र पटवा ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और उनका उज्ज्वल भविष्य समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना प्रत्येक सक्षम नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में विद्यालय आने-जाने में बच्चों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी उद्देश्य से उन्हें छाते प्रदान किए गए, ताकि वे बिना किसी परेशानी के नियमित रूप से विद्यालय पहुँच सकें।*
*उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने तथा अपने माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करने की अपील की। साथ ही कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो बच्चों के सपनों को साकार कर उन्हें समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने योग्य बनाती है।
विद्यालय के शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य अन्य लोगों को भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने राजेंद्र पटवा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों को मिली अध्ययन सामग्री एवं छाते निश्चित रूप से उनके लिए उपयोगी सिद्ध होंगे।

इस दौरान लोकेश नंदा, खीरेंद्र यादव, सोनू आदि मौजूद रहे

Related News

तेंदूपत्ता संग्राहकों के चेहरे खिले, 40.72 करोड़ रुपए सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में42 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ

तेंदूपत्ता संग्राहकों के चेहरे खिले, 40.72 करोड़ रुपए सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में42 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ

👁 6,125 Views

तेंदूपत्ता से मिलने वाली आय सुकमा के ग्रामीण और वनाश्रित परिवारों की आर्थिक रीढ़ मानी जाती है। समय पर भुगतान मिलने से किसान खरीफ सीजन के लिए बीज, उर्वरक और कृषि उपकरण खरीद पा रहे हैं,

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न आत्मसमर्पित युवा बढ़ेंगे आत्मनिर्भरता की ओर

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न आत्मसमर्पित युवा बढ़ेंगे आत्मनिर्भरता की ओर

👁 7,967 Views

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से 'सुपर फूड' माने जाने वाले मशरूम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन-डी और आवश्यक खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन ने बढ़ाया बस्तर सहित पूरे प्रदेश का मान,छत्तीसगढ़ी ठुमका के टॉप-5 में पहुंची – सुशील मौर्य

बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन ने बढ़ाया बस्तर सहित पूरे प्रदेश का मान,छत्तीसगढ़ी ठुमका के टॉप-5 में पहुंची – सुशील मौर्य

👁 8,235 Views

एक बच्ची की सफलता नहीं, बल्कि पूरे बस्तर की प्रतिभा और संस्कृति का है सम्मान

🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग

खबर डालें

YouTube
👤
प्रोफाइल