प्रसार भारती दूरदर्शन केन्द्र जगदलपुर ने लोक कलाकार जगन्नाथ बघेल को किया सम्मानित
10 Jul 2026 • Admin • 👁 6,890 Views
प्रसार भारती दूरदर्शन केन्द्र, जगदलपुर द्वारा लोक कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए लोक कलाकार जगन्नाथ बघेल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जगदलपुर। प्रसार भारती दूरदर्शन केन्द्र, जगदलपुर द्वारा लोक कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए लोक कलाकार जगन्नाथ बघेल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान बस्तर की लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।
जगन्नाथ बघेल इससे पहले भी साहित्य और लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो चुके हैं।
यह सम्मान समारोह 9 जुलाई 2026 की शाम ग्राम पंचायत करमरी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दूरदर्शन केन्द्र जगदलपुर के प्रभारी दिलीप उइके थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गणेश बघेल ने की, जबकि मिलन बघेल (सरपंच, ग्राम पंचायत करमरी) एवं लोक कलाकार सूर्या ताम्रकार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह में जनप्रतिनिधियों, लोक कलाकारों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। उपस्थित अतिथियों ने जगन्नाथ बघेल के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कलाकार बस्तर की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।