राजनीति

मिशन गांव चलो अभियान के तहत कांग्रेस का नानगुर बाजार में जनसंपर्क किसानों,युवाओं और व्यापारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी

11 Jul 2026 • Admin • 👁 8,700 Views

मिशन गांव चलो अभियान के तहत कांग्रेस का नानगुर बाजार में जनसंपर्क किसानों,युवाओं और व्यापारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी

क्षेत्रवासियों ने महंगाई, बेरोजगारी, कृषि संकट, शिक्षा व्यवस्था और बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार के प्रति गहरा असंतोष व्यक्त

मिशन गांव चलो अभियान के तहत कांग्रेस का नानगुर बाजार में जनसंपर्क किसानों,युवाओं और व्यापारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी

जगदलपुर/नानगुर आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे कांग्रेस के "मिशन गांव चलो अभियान" के अंतर्गत आज जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य जी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नानगुर बाजार में किसानों, युवाओं, छोटे व्यापारियों एवं आम नागरिकों के साथ चाय पर चर्चा कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने महंगाई, बेरोजगारी, कृषि संकट, शिक्षा व्यवस्था और बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार के प्रति गहरा असंतोष व्यक्त किया।
ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के समक्ष सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित अनेक समस्याएं रखीं। कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी प्रत्येक समस्या को गंभीरता से संबंधित विभागों एवं शासन-प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा तथा समाधान के लिए लगातार संघर्ष किया जाएगा।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य से चर्चा के दौरान आम नागरिकों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम परिवारों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। दैनिक उपयोग की वस्तुओं से लेकर खाद्य सामग्री तक के बढ़ते दामों ने आम जनता का जीवन कठिन बना दिया है।सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल रही है। इस सरकार के द्वारा कई लोगों ने पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण की नीति को लेकर भी अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस विषय पर सरकार के प्रति लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।बिजली व्यवस्था को लेकर भी लोगों ने भारी नाराजगी जताई। क्षेत्रवासियों ने कहा कि एक ओर बिजली के बिल लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बार-बार बिजली गुल होने की समस्या से आम जनजीवन और किसानों की खेती प्रभावित हो रही है। लोगों का आरोप है कि बिजली व्यवस्था में सुधार के बजाय उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ाया जा रहा है।किसान खाद और बीज की अनुउपलब्धता की गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर खाद-बीज नहीं मिलने से खेती प्रभावित हो रही है।सरकार की नीतियों के कारण कृषि क्षेत्र संकट का सामना कर रहा है और किसानों की समस्याओं के समाधान की दिशा में अपेक्षित प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।शिक्षा व्यवस्था पर भी अभिभावकों और विद्यार्थियों ने चिंता जताई। उन्होंने बताया कि कई विद्यालयों में समय पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध नहीं हैं तथा अनेक स्कूल एकल शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। लोगों ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। जो कि यह सरकार नहीं कर रही है
इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बड़े-बड़े वादों और जुमलों तक ही सीमित होकर रह गई है। सत्ता में आने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ गए हैं। जिन मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए थी, उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही है। गांवों में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य आवश्यक सेवाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गांव, गरीब, किसान और आमजन के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। मिशन गांव चलो अभियान का उद्देश्य गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को जानना, उनके बीच संवाद स्थापित करना और उनकी आवाज को मजबूती से सरकार तक पहुंचाना है। कांग्रेस पार्टी ग्रामीण क्षेत्रों की उपेक्षा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी तथा प्रत्येक ग्रामीण की समस्याओं को पूरी प्राथमिकता के साथ उठाकर सरकार की आंखें खोलने का कार्य करेगी।इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता की आवाज़ को लगातार अनसुना किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी जन-जन के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करने का कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता बदलाव का मन बना चुकी है!

इस दौरान पूर्व विधायक रेखचंद्र जैन,जिला उपाध्यक्ष नीलू राम बघेल, महामंत्री विजय सिंह, जिला सचिव हीरा लाल ध्रुव,मंडल अध्यक्ष गणेश सेठिया,विजय ध्रुव,लोकेश सेठिया आदि उपस्थित रहे।

Related News

तेंदूपत्ता संग्राहकों के चेहरे खिले, 40.72 करोड़ रुपए सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में42 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ

तेंदूपत्ता संग्राहकों के चेहरे खिले, 40.72 करोड़ रुपए सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में42 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ

👁 6,125 Views

तेंदूपत्ता से मिलने वाली आय सुकमा के ग्रामीण और वनाश्रित परिवारों की आर्थिक रीढ़ मानी जाती है। समय पर भुगतान मिलने से किसान खरीफ सीजन के लिए बीज, उर्वरक और कृषि उपकरण खरीद पा रहे हैं,

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न आत्मसमर्पित युवा बढ़ेंगे आत्मनिर्भरता की ओर

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न आत्मसमर्पित युवा बढ़ेंगे आत्मनिर्भरता की ओर

👁 7,967 Views

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से 'सुपर फूड' माने जाने वाले मशरूम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन-डी और आवश्यक खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन ने बढ़ाया बस्तर सहित पूरे प्रदेश का मान,छत्तीसगढ़ी ठुमका के टॉप-5 में पहुंची – सुशील मौर्य

बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन ने बढ़ाया बस्तर सहित पूरे प्रदेश का मान,छत्तीसगढ़ी ठुमका के टॉप-5 में पहुंची – सुशील मौर्य

👁 8,233 Views

एक बच्ची की सफलता नहीं, बल्कि पूरे बस्तर की प्रतिभा और संस्कृति का है सम्मान

🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग

खबर डालें

YouTube
👤
प्रोफाइल