राजनीति

बस्तर सांसद महेश कश्यप की बड़ी पहल, 67 जरूरतमंदों को 10 लाख रुपये के स्वेच्छानुदान चेक वितरित

11 Jul 2026 • Admin • 👁 5,705 Views

बस्तर सांसद महेश कश्यप की बड़ी पहल, 67 जरूरतमंदों को 10 लाख रुपये के स्वेच्छानुदान चेक वितरित

जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं होती, बल्कि कठिन परिस्थितियों में प्रत्येक जरूरतमंद परिवार के साथ खड़े रहकर उन्हें हरसंभव सहयोग देना भी उतना ही आवश्यक है।

जगदलपुर। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद 67 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से स्वीकृत लगभग 10 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए।
इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि "सेवा ही जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा दायित्व है।" उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं होती, बल्कि कठिन परिस्थितियों में प्रत्येक जरूरतमंद परिवार के साथ खड़े रहकर उन्हें हरसंभव सहयोग देना भी उतना ही आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान के माध्यम से प्रदान की गई यह सहायता केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशीलता, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। विपरीत परिस्थितियों में मिलने वाली यह सहायता हितग्राहियों को आर्थिक राहत के साथ-साथ मानसिक संबल भी प्रदान करती है, जिससे वे जीवन की चुनौतियों का सामना कर आगे बढ़ सकें।
सांसद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गरीब, जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा भविष्य में भी पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेंगे।

Related News

तेंदूपत्ता संग्राहकों के चेहरे खिले, 40.72 करोड़ रुपए सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में42 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ

तेंदूपत्ता संग्राहकों के चेहरे खिले, 40.72 करोड़ रुपए सीधे संग्राहकों के बैंक खातों में42 हजार से अधिक तेंदुपत्ता संग्राहकों को मिला लाभ

👁 6,125 Views

तेंदूपत्ता से मिलने वाली आय सुकमा के ग्रामीण और वनाश्रित परिवारों की आर्थिक रीढ़ मानी जाती है। समय पर भुगतान मिलने से किसान खरीफ सीजन के लिए बीज, उर्वरक और कृषि उपकरण खरीद पा रहे हैं,

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न आत्मसमर्पित युवा बढ़ेंगे आत्मनिर्भरता की ओर

कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न आत्मसमर्पित युवा बढ़ेंगे आत्मनिर्भरता की ओर

👁 7,967 Views

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से 'सुपर फूड' माने जाने वाले मशरूम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन-डी और आवश्यक खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन ने बढ़ाया बस्तर सहित पूरे प्रदेश का मान,छत्तीसगढ़ी ठुमका के टॉप-5 में पहुंची – सुशील मौर्य

बस्तर की बेटी जेनिशा देवांगन ने बढ़ाया बस्तर सहित पूरे प्रदेश का मान,छत्तीसगढ़ी ठुमका के टॉप-5 में पहुंची – सुशील मौर्य

👁 8,233 Views

एक बच्ची की सफलता नहीं, बल्कि पूरे बस्तर की प्रतिभा और संस्कृति का है सम्मान

🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग

खबर डालें

YouTube
👤
प्रोफाइल