📅 27 Nov 2026 📍 बस्तर • छत्तीसगढ़ का नं. 1 न्यूज़ नेटवर्क
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
बस्तर केसरी न्यूज़ पर पढ़ें बस्तर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और देश की ताजा हिंदी खबरें
होम / स्वास्थ्य / बैलाडीला का लाल जहर: इंसानों के साथ बेजुबान पशु-पक्षी भी पीने को मजबूर!
स्वास्थ्य

बैलाडीला का लाल जहर: इंसानों के साथ बेजुबान पशु-पक्षी भी पीने को मजबूर!

📅 12 Nov 2026, 01:44 PM ✍️ Admin 👁 8,388 Views ⏱️ 2 मिनट पठन
बैलाडीला का लाल जहर: इंसानों के साथ बेजुबान पशु-पक्षी भी पीने को मजबूर!

संतोष यादव

गोवर्धन पूजा की शुभकामनाओं के बीच पहाड़ के पीछे बसे ग्रामीणों का दर्द—आखिर उनकी सुध कौन लेगा?

बैलाडीला के पहाड़ों के पीछे बसे ग्रामीणों की जिंदगी आज एक गंभीर सवाल बनकर रह गई है। जिस पानी पर इंसानों, वन्यजीवों, पशु-पक्षियों और मवेशियों का जीवन निर्भर है, उसी पानी में लाल रंग का प्रदूषण दिखाई देने की बात सामने आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन गतिविधियों से निकलने वाला लाल रंग का पानी उनके आसपास के जलस्रोतों तक पहुंच रहा है और वे इसी पानी को पीने के लिए मजबूर हैं।

एक ग्रामीण ने पहाड़ के पीछे से यह तस्वीर भेजते हुए अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि उन सभी लोगों को भी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देना, जिनके कारण पहाड़ों के पीछे रहने वाले ग्रामीण, वन्य पशु-पक्षी, जीव-जंतु, मवेशी और गौमाताएं कथित तौर पर इस लाल पानी को पीने को मजबूर हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि यही पानी लंबे समय तक इंसानों और जानवरों के उपयोग में आता रहा, तो इसके स्वास्थ्य और पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ेंगे? क्या संबंधित विभागों ने कभी इन जलस्रोतों के पानी की गुणवत्ता की जांच कराई है? क्या ग्रामीणों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस व्यवस्था की गई है?

ग्रामीणों की आशंका है कि बैलाडीला से निकलने वाला यह कथित खनन अपशिष्ट भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। यदि समय रहते पानी की जांच और प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो इसके दुष्परिणाम इंसानों के साथ-साथ वन्यजीवों और पूरे पर्यावरण को भुगतने पड़ सकते हैं।

सत्ता और जिम्मेदार विभागों से सवाल है कि विकास की कीमत आखिर पहाड़ों के पीछे बसे ग्रामीण, बेजुबान पशु-पक्षी और आने वाली पीढ़ियां कब तक चुकाएंगी?

जल, जंगल और जमीन की रक्षा केवल नारा नहीं, बल्कि जीवन बचाने की जिम्मेदारी है।

संबंधित खबरें (Related Stories)

↑ ☏
🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग
➕
खबर डालें
🔴
Live TV
👤
प्रोफाइल