📅 27 Nov 2026 📍 बस्तर • छत्तीसगढ़ का नं. 1 न्यूज़ नेटवर्क
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
बस्तर केसरी न्यूज़ पर पढ़ें बस्तर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और देश की ताजा हिंदी खबरें
होम / रोजगार / गुमियापाल पंचायत के आश्रित गांवों में पहुंची प्रशासनिक टीम, जिला सीईओ और जिला पंचायत सदस्य समारू कड़ती ने लिया योजनाओं का जायजा
रोजगार

गुमियापाल पंचायत के आश्रित गांवों में पहुंची प्रशासनिक टीम, जिला सीईओ और जिला पंचायत सदस्य समारू कड़ती ने लिया योजनाओं का जायजा

📅 18 Nov 2026, 02:44 AM ✍️ Admin 👁 6,403 Views ⏱️ 2 मिनट पठन
गुमियापाल पंचायत के आश्रित गांवों में पहुंची प्रशासनिक टीम, जिला सीईओ और जिला पंचायत सदस्य समारू कड़ती ने लिया योजनाओं का जायजा

रमेश कुंजाम

गुमियापाल। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति जानने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत गुमियापाल के आश्रित ग्राम बेगपाल, बड़े पल्ली एवं पूरेगल में प्रशासनिक टीम ने दौरा किया।

इस दौरान जिला सीईओ, जिला पंचायत सदस्य समारू कड़ती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। टीम ने गांवों में पहुंचकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया तथा ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उन्हें मिल रही सरकारी सुविधाओं और योजनाओं के लाभ की जानकारी ली।

दौरे के दौरान विशेष रूप से यह जानने का प्रयास किया गया कि दूरस्थ एवं अंतिम छोर पर बसे गांवों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है या नहीं और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल रहा है या नहीं।

प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की आवश्यकताओं, समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को भी समझा। इस मैदानी निरीक्षण का उद्देश्य शासन और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं की जानकारी प्राप्त करना रहा।

प्रशासन की इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि दूरस्थ अंचलों में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को गति मिलेगी तथा सरकारी योजनाओं का लाभ कागजों तक सीमित न रहकर गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।

संबंधित खबरें (Related Stories)

↑ ☏
🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग
➕
खबर डालें
🔴
Live TV
👤
प्रोफाइल