📅 26 Aug 2026 📍 बस्तर • छत्तीसगढ़ का नं. 1 न्यूज़ नेटवर्क
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
बस्तर केसरी न्यूज़ पर पढ़ें बस्तर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और देश की ताजा हिंदी खबरें
होम / क्राइम / || एनएमडीसी के आयरन गिट्टी की अफरा-तफरी कर गबन करने वाले आरोपियों पर थाना परपा पुलिस की कार्रवाई ||
क्राइम

|| एनएमडीसी के आयरन गिट्टी की अफरा-तफरी कर गबन करने वाले आरोपियों पर थाना परपा पुलिस की कार्रवाई ||

📅 26 Aug 2026, 02:11 PM ✍️ Admin 👁 8,151 Views ⏱️ 2 मिनट पठन
|| एनएमडीसी के आयरन गिट्टी की अफरा-तफरी कर गबन करने वाले आरोपियों पर थाना परपा पुलिस की कार्रवाई ||

गिरफ्तार आरोपी :

1.) संतोष कुशवाहा, पिता श्री सत्यदेव कुशवाहा, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम इटवा, थाना रामपुर नैकिन, जिला सीधी, मध्यप्रदेश हाल मुकाम कुमार मारेंगा, थाना परपा, जिला बस्तर (टिप्पर चालक)

2.) आयुष झा, पिता श्री सरोज झा, उम्र 28 वर्ष, निवासी बैलाबाजार, दंतेश्वरी वार्ड क्रमांक 20, थाना बोधघाट, जिला बस्तर

जप्त सामग्री :

- टिप्पर वाहन क्रमांक CG 12 S 5895
- लगभग 30 मीट्रिक टन आयरन गिट्टी

थाना परपा क्षेत्रांतर्गत कुमार मारेंगा स्थित रेलवे साइडिंग से एनएमडीसी नगरनार स्टील प्लांट हेतु परिवहन की जा रही लगभग 31.500 मीट्रिक टन आयरन गिट्टी की अफरा-तफरी कर गबन किए जाने के मामले में थाना परपा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में प्रयुक्त वाहन एवं माल को भी पुलिस द्वारा बरामद कर जप्त किया गया है।

प्रार्थी अमर कुमार सिंह, पिता श्री मित्रो सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी चांदनी चौक, थाना कोतवाली, जो इंट्रीगल ट्रेडिंग एंड लॉजिस्टिक कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं, द्वारा थाना परपा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी कंपनी को कुमार मारेंगा रेलवे साइडिंग से क्रशिंग के पश्चात प्राप्त सीएलओ (आयरन गिट्टी) को टिप्पर के माध्यम से नगरनार स्टील प्लांट तक परिवहन कर अनलोड करने का कार्य प्राप्त है। उक्त कार्य में फ्रंट लाइन, माहीरा इंटरप्राइजेज एवं महादेव ट्रेडर्स द्वारा परिवहन कार्य किया जा रहा है।

दिनांक 21.08.2026 को महादेव ट्रेडर्स के टिप्पर क्रमांक CG 12 S 5895 का चालक संतोष कुशवाहा कुमार मारेंगा से 31.500 मीट्रिक टन आयरन गिट्टी लोड कर दोपहर लगभग 12:10 बजे नगरनार स्टील प्लांट में अनलोड करने के लिए रवाना हुआ था। किंतु रात लगभग 08:00 बजे तक वाहन नगरनार स्टील प्लांट नहीं पहुंचा। जांच करने पर वाहन चालक संतोष कुशवाहा द्वारा अपने सहयोगियों आयुष झा एवं रंजन कुमार के साथ आपसी साठगांठ कर अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से माल को निर्धारित स्थान पर अनलोड न कर उसकी अफरा-तफरी किए जाने की जानकारी सामने आई।

रिपोर्ट पर थाना परपा में अपराध पंजीबद्ध कर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बस्तर श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर तथा एसडीओपी श्री लक्ष्मण पोताई के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी परपा निरीक्षक भोला सिंह राजपूत के नेतृत्व में आरोपियों की पतासाजी हेतु पुलिस टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा लगातार पतासाजी एवं पूछताछ के दौरान आरोपी संतोष कुशवाहा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने साथी आयुष झा एवं रंजन कुमार के साथ मिलकर माल को गबन करने के उद्देश्य से निर्धारित नगरनार स्टील प्लांट में अनलोड न कर, अन्य स्थान पर उतारे जाने की जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा आरोपी चालक संतोष कुशवाहा की निशानदेही एवं प्रकरण में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अपराध में प्रयुक्त टिप्पर वाहन तथा 31.500 मीट्रिक टन आयरन गिट्टी को बरामद कर जप्त किया गया।

प्रकरण के अन्य आरोपी आयुष झा को पतासाजी के दौरान मिलने पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा आयरन गिट्टी को निर्धारित नगरनार स्टील प्लांट में पहुंचाया जाना था, किंतु संबंधित आरोपियों द्वारा माल को गबन करने के उद्देश्य से अन्य स्थान पर ले जाकर अनलोड किए जाने की पुष्टि एवं अपराध से संबंधित साक्ष्य प्राप्त होने पर आरोपी संतोष कुशवाहा, पिता श्री सत्यदेव कुशवाहा, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम इटवा, थाना रामपुर नैकिन, जिला सीधी, मध्यप्रदेश, हाल मुकाम कुमार मारेंगा, थाना परपा, जिला बस्तर तथा आयुष झा, पिता श्री सरोज झा, उम्र 28 वर्ष, निवासी बैलाबाजार, दंतेश्वरी वार्ड क्रमांक 20, थाना बोधघाट, जिला बस्तर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


प्रकरण में अन्य आरोपी की पतासाजी एवं अन्य बिंदुओं पर विस्तृत विवेचना एवं पतासाजी जारी है। मामले में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।थाना परपा पुलिस द्वारा प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।

संबंधित खबरें (Related Stories)

🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग

खबर डालें
🔴
Live TV
👤
प्रोफाइल