यादव समाज ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के लिए दिया जिला स्तरीय न्यौता
📅 26 Aug 2026, 06:46 PM
✍️ Admin
👁 7,604 Views
⏱️ 2 मिनट पठन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर यादव समाज द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में बस्तर जिला यादव समाज के जिला अध्यक्ष एवं जिला सचिव श्री लखी यादव द्वारा जिले के विभिन्न ब्लॉकों में पहुंचकर समाज के पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों से मुलाकात की जा रही है
बस्तर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर यादव समाज द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में बस्तर जिला यादव समाज के जिला अध्यक्ष एवं जिला सचिव श्री लखी यादव द्वारा जिले के विभिन्न ब्लॉकों में पहुंचकर समाज के पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों से मुलाकात की जा रही है और जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होने के लिए जिला स्तरीय न्यौता दिया जा रहा है।
इसी कड़ी में बस्तर ब्लॉक अध्यक्ष श्री रमलू यादव सहित यादव समाज के समाजसेवकों से मुलाकात कर आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के आयोजन को लेकर चर्चा की गई तथा कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया।
जिला यादव समाज द्वारा सभी ब्लॉकों में पहुंचकर समाज के लोगों को एकजुट करने और जन्माष्टमी महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने की अपील की जा रही है।