📅 04 Oct 2026 📍 बस्तर • छत्तीसगढ़ का नं. 1 न्यूज़ नेटवर्क
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
बस्तर केसरी न्यूज़ पर पढ़ें बस्तर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और देश की ताजा हिंदी खबरें
होम / राजनीति / दरभा में ‘टैलेंट तिहार–प्रतिभा को पंख’ कार्यक्रम, छात्राओं को मिली निःशुल्क सरस्वती साइकिल
राजनीति

दरभा में ‘टैलेंट तिहार–प्रतिभा को पंख’ कार्यक्रम, छात्राओं को मिली निःशुल्क सरस्वती साइकिल

📅 28 Aug 2026, 05:02 AM ✍️ Admin 👁 7,968 Views ⏱️ 2 मिनट पठन
दरभा में ‘टैलेंट तिहार–प्रतिभा को पंख’ कार्यक्रम, छात्राओं को मिली निःशुल्क सरस्वती साइकिल

टैलेंट तिहार–प्रतिभा को पंख’ कार्यक्रम के तहत निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चित्रकूट विधायक श्री विनायक गोयल सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विद्यालय परिवार एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

दरभा। विकासखंड दरभा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिन्दावाड़ा में ‘टैलेंट तिहार–प्रतिभा को पंख’ कार्यक्रम के तहत निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चित्रकूट विधायक श्री विनायक गोयल सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विद्यालय परिवार एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान शासन की योजना के तहत पात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। साइकिल प्राप्त होने पर छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर विधायक श्री विनायक गोयल ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए साइकिल वितरण जैसी योजनाएं महत्वपूर्ण हैं।

साइकिल मिलने से दूरस्थ क्षेत्रों से विद्यालय आने वाली छात्राओं के लिए आवागमन आसान होगा और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ेगा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विद्यालय परिवार ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संबंधित खबरें (Related Stories)

↑ ☏
🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग
➕
खबर डालें
🔴
Live TV
👤
प्रोफाइल