📅 04 Oct 2026 📍 बस्तर • छत्तीसगढ़ का नं. 1 न्यूज़ नेटवर्क
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
बस्तर केसरी न्यूज़ पर पढ़ें बस्तर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और देश की ताजा हिंदी खबरें
होम / वन / || जंगली सूअर के शिकार के लिए लगाए गए अवैध जीआई तार की चपेट में आने से युवक की मौत ||
वन

|| जंगली सूअर के शिकार के लिए लगाए गए अवैध जीआई तार की चपेट में आने से युवक की मौत ||

📅 07 Sep 2026, 07:58 AM ✍️ Admin 👁 6,359 Views ⏱️ 2 मिनट पठन
|| जंगली सूअर के शिकार के लिए लगाए गए अवैध जीआई तार की चपेट में आने से युवक की मौत ||

संवाददाता:- नरेंद्र चौधरी

दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के हितामेटा गांव में जंगली सूअर के शिकार के लिए अवैध रूप से लगाए गए जीआई तार की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, इस हादसे में एक अन्य युवक के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा भेजा गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

संबंधित खबरें (Related Stories)

↑ ☏
🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग
➕
खबर डालें
🔴
Live TV
👤
प्रोफाइल