वोट सदस्यों का, वादे प्रत्याशियों के… चुनावी गहमागहमी के बीच फिर उठे पुराने सवाल चुनाव आते ही याद आए ट्रक मालिक, जीत के बाद क्यों भूल जाते हैं वादे?
📅 08 Sep 2026, 02:21 PM
✍️ Admin
👁 7,480 Views
⏱️ 2 मिनट पठन
संवाददाता =नरेंद्र चौधरी
बचेली। बैलाडीला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर बचेली में चुनावी गहमागहमी तेज होने लगी है। अलग-अलग दावेदार और संभावित उम्मीदवार ट्रक मालिकों एवं एसोसिएशन के सदस्यों से संपर्क साधने में जुट गए हैं। मंगलवार को चुनाव को लेकर अलग-अलग विचार और राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़े सदस्य भी एक साथ बैठकर चर्चा करते नजर आए।
चुनाव को लेकर बढ़ती सक्रियता के बीच इस बार सदस्यों के बीच सिर्फ यह चर्चा नहीं है कि अध्यक्ष और अन्य पदों पर कौन काबिज होगा, बल्कि बड़ा सवाल पुराने वादों को लेकर भी उठ रहा है। चुनाव के समय प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की ओर से ट्रक मालिकों के हित में बड़े-बड़े दावे और घोषणाएं की जाती हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होने और नई कार्यकारिणी बनने के बाद इनमें से कितने वादे जमीन पर उतरते हैं, यह सवाल हर बार बना रहता है।
एसोसिएशन के पुराने चुनावों में भी सदस्यों के हित, परिवहन व्यवस्था, ट्रक मालिकों की समस्याओं और अन्य मुद्दों को लेकर घोषणाएं होती रही हैं। ऐसे में इस बार सदस्य प्रत्याशियों से सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि प्राथमिकताओं और समय-सीमा को लेकर स्पष्ट जवाब चाहते हैं।
चुनावी मौसम में सक्रिय होते हैं ‘हितैषी’
चुनाव नजदीक आते ही ट्रक मालिकों और सदस्यों के बीच सक्रियता बढ़ने के साथ कई ‘हितैषी’ भी सामने आते हैं। बैठकों और संपर्क के दौर में सदस्य अपने पुराने अनुभवों को भी याद कर रहे हैं। उनका कहना है कि चुनाव के दौरान किए गए वादों और घोषणाओं का हिसाब चुनाव के बाद भी होना चाहिए।
अब देखना होगा कि इस बार प्रत्याशी सिर्फ चुनाव जीतने के लिए वादे करते हैं या फिर उन वादों को पूरा करने की समय-सीमा और जवाबदेही भी तय करते हैं।
प्रशासन की निगरानी में होते रहे हैं चुनाव
बैलाडीला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के पूर्व वार्षिक चुनाव प्रशासन की निगरानी में भी संपन्न होते रहे हैं। ऐसे में इस बार भी चुनावी प्रक्रिया के साथ सदस्यों की निगाहें नई कार्यकारिणी और उसके एजेंडे पर रहेंगी।
सदस्यों के सामने बड़ा सवाल
इस चुनाव में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार प्रत्याशी अपने वादों को केवल चुनावी घोषणा तक सीमित रखेंगे या फिर जीत के बाद उन्हें पूरा करने की जिम्मेदारी भी स्वीकार करेंगे? ट्रक मालिकों के लिए इस बार चुनाव केवल पदाधिकारियों के चयन का नहीं, बल्कि अपने हितों और समस्याओं के समाधान के लिए जवाबदेह नेतृत्व चुनने का मौका भी माना जा रहा है।