📅 04 Oct 2026 📍 बस्तर • छत्तीसगढ़ का नं. 1 न्यूज़ नेटवर्क
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
बस्तर केसरी न्यूज़ पर पढ़ें बस्तर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और देश की ताजा हिंदी खबरें
होम / रोजगार / दरभा ब्लॉक में ₹167.30 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
रोजगार

दरभा ब्लॉक में ₹167.30 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

📅 09 Sep 2026, 01:18 AM ✍️ Admin 👁 5,534 Views ⏱️ 2 मिनट पठन
दरभा ब्लॉक में ₹167.30 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

संतोष यादव

दरभा। आज दरभा ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कुल ₹167.30 लाख की लागत से स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलने के साथ स्थानीय आवश्यकताओं की पूर्ति होगी।

विकास कार्यों के अंतर्गत सीसी सड़क, आरसीसी पुलिया, डोम शेड, रंगमंच, शेड एवं आहता निर्माण सहित ग्रामीणों की आवश्यकता से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पुलिया एवं सामुदायिक सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता देने से गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सम्पत्ति नाग जी, जनपद अध्यक्ष मानकदेई कश्यप जी, उपाध्यक्ष हरि प्रसाद कश्यप जी, मंडल अध्यक्ष देवी वेन्जाम जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें (Related Stories)

↑ ☏
🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग
➕
खबर डालें
🔴
Live TV
👤
प्रोफाइल