📅 04 Oct 2026 📍 बस्तर • छत्तीसगढ़ का नं. 1 न्यूज़ नेटवर्क
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
बस्तर केसरी न्यूज़ पर पढ़ें बस्तर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और देश की ताजा हिंदी खबरें
होम / राजनीति / चितापुर-बड़े कड़मा शक्ति केंद्र की संयुक्त बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर चर्चा
राजनीति

चितापुर-बड़े कड़मा शक्ति केंद्र की संयुक्त बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर चर्चा

📅 10 Sep 2026, 12:52 PM ✍️ Admin 👁 5,606 Views ⏱️ 2 मिनट पठन
चितापुर-बड़े कड़मा शक्ति केंद्र की संयुक्त बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर चर्चा

संतोष यादव

दरभा। भारतीय जनता पार्टी दरभा मंडल के अंतर्गत चितापुर एवं बड़े कड़मा शक्ति केंद्र की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने तथा सेवा संकल्प अभियान को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, जो सेवा संकल्प अभियान के दरभा मंडल प्रभारी हैं, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा दरभा मंडल प्रभारी लखिधर बघेल, जिला अजजा मोर्चा अध्यक्ष संतोष बघेल, जिला मंत्री फूलसिंग सेठिया, जिला मंत्री महादेव नाग, मंडल मंत्री नारायण कुरानी सहित शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक-सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष, बीएलओ-2 एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

संबंधित खबरें (Related Stories)

↑ ☏
🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग
➕
खबर डालें
🔴
Live TV
👤
प्रोफाइल