📅 04 Oct 2026 📍 बस्तर • छत्तीसगढ़ का नं. 1 न्यूज़ नेटवर्क
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
बस्तर केसरी न्यूज़ पर पढ़ें बस्तर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और देश की ताजा हिंदी खबरें
होम / संस्कृति / गणेश उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न बचेली थाने में गणेश उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर चर्चा
संस्कृति

गणेश उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न बचेली थाने में गणेश उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर चर्चा

📅 12 Sep 2026, 07:47 PM ✍️ Admin 👁 5,668 Views ⏱️ 2 मिनट पठन
गणेश उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न बचेली थाने में गणेश उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर चर्चा

संवाददाता = नरेंद्र चौधरी

बचेली थाने में शनिवार को गणेश उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार महेश कश्यप, थाना प्रभारी अर्जुन पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल सहित नगर के गणमान्य नागरिक और गणेश उत्सव समितियों के सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में आगामी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान पंडाल लगाने, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रशासन ने गणेश उत्सव समितियों से कहा कि पंडाल इस तरह लगाए जाएं, जिससे सड़क और आम आवागमन बाधित न हो। वहीं गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी विशेष ध्यान देने की बात कही गई।

नगरपालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन स्थल और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई के साथ आवश्यक प्रकाश व्यवस्था की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

बैठक में गणेश उत्सव समितियों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से गणेश उत्सव मनाने की अपील की गई।

वहीं थाना प्रभारी अर्जुन पटेल ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि रात के समय शहर के हर चौक-चौराहे पर पुलिस के एक जवान की तैनाती रहेगी। बीट गार्ड की भी ड्यूटी लगाई जा रही है और पुलिस द्वारा लगातार रात्रि गश्त की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति अपने घर में ताला लगाकर बाहर जाता है, तो इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि सूने मकानों की निगरानी की जा सके।

संबंधित खबरें (Related Stories)

↑ ☏
🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग
➕
खबर डालें
🔴
Live TV
👤
प्रोफाइल