📅 04 Oct 2026 📍 बस्तर • छत्तीसगढ़ का नं. 1 न्यूज़ नेटवर्क
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
बस्तर केसरी न्यूज़ पर पढ़ें बस्तर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और देश की ताजा हिंदी खबरें
होम / क्राइम / || रेलवे पुल के पास सड़क किनारे लहूलुहान मिली गाय, धारदार हथियार से हमले की आशंका ||
क्राइम

|| रेलवे पुल के पास सड़क किनारे लहूलुहान मिली गाय, धारदार हथियार से हमले की आशंका ||

📅 13 Sep 2026, 09:42 AM ✍️ Admin 👁 8,195 Views ⏱️ 2 मिनट पठन
|| रेलवे पुल के पास सड़क किनारे लहूलुहान मिली गाय, धारदार हथियार से हमले की आशंका ||

••संवाददाता:- नरेंद्र चौधरी••

किरंदुल:- कोड़ेनार क्षेत्र अंतर्गत किरंदुल के रेलवे पुल के पास रविवार को सड़क किनारे एक बेजुबान गाय घायल और दर्द से तड़पती हुई मिली। गाय के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। चोट की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि संभवतः किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से गाय पर हमला किया होगा।

बताया जा रहा है कि गाय के पीछे की ओर दाहिने पैर में गहरी चोट है। इसके अलावा पूंछ के हिस्से पर भी चोट के निशान दिखाई दिए। सड़क किनारे घायल अवस्था में गाय के पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखी गई।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल गाय की स्थिति का जायजा लिया। हालांकि गाय को चोट किस परिस्थिति में लगी और क्या उस पर वास्तव में धारदार हथियार से हमला किया गया है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

सवाल यह है कि सड़क किनारे एक बेजुबान जानवर इतनी गंभीर हालत में कैसे पहुंचा? अगर गाय पर हमला हुआ है तो आखिर उसे निशाना बनाने वाला कौन है? क्या यह किसी हादसे का नतीजा है या फिर किसी ने जानबूझकर गाय को चोट पहुंचाई? इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा।

घायल गाय को फिलहाल गांधी नगर स्थित गौशाला में उपचार के लिए रखा गया है। स्थानीय लोगों ने गाय के समुचित उपचार के साथ-साथ घटना की गंभीरता से जांच कर वास्तविकता सामने लाने और यदि किसी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित खबरें (Related Stories)

↑ ☏
🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग
➕
खबर डालें
🔴
Live TV
👤
प्रोफाइल