📅 04 Oct 2026 📍 बस्तर • छत्तीसगढ़ का नं. 1 न्यूज़ नेटवर्क
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
बस्तर केसरी न्यूज़ पर पढ़ें बस्तर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और देश की ताजा हिंदी खबरें
होम / राजनीति / || छिंदावाड़ा, चंदारगिरी और गुमड़पाल के कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता; सेवा संकल्प अभियान के प्रभारी बैदूराम कश्यप ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश ||
राजनीति

|| छिंदावाड़ा, चंदारगिरी और गुमड़पाल के कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता; सेवा संकल्प अभियान के प्रभारी बैदूराम कश्यप ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश ||

📅 15 Sep 2026, 10:59 AM ✍️ Admin 👁 8,144 Views ⏱️ 2 मिनट पठन
|| छिंदावाड़ा, चंदारगिरी और गुमड़पाल के कार्यकर्ताओं ने दिखाई एकजुटता; सेवा संकल्प अभियान के प्रभारी बैदूराम कश्यप ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश ||

•भाजपा की जमीनी पकड़ मजबूत करने शक्ति केंद्रों से लेकर बूथ तक सक्रियता बढ़ाने की रणनीति पर मंथन•

दरभा:- भारतीय जनता पार्टी दरभा मंडल के छिंदावाड़ा, चंदारगिरी एवं गुमड़पाल शक्ति केंद्रों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के साथ सेवा संकल्प अभियान को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सेवा संकल्प अभियान के प्रभारी एवं पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, तीनों शक्ति केंद्रों के प्रभारी महादेव नाग, जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित विभिन्न बूथों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय को लेकर रणनीति बनाई गई। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

संयुक्त बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से संगठनात्मक एकजुटता और सक्रियता का संदेश भी देखने को मिला।

संबंधित खबरें (Related Stories)

↑ ☏
🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग
➕
खबर डालें
🔴
Live TV
👤
प्रोफाइल