📅 04 Oct 2026 📍 बस्तर • छत्तीसगढ़ का नं. 1 न्यूज़ नेटवर्क
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
बस्तर केसरी न्यूज़ पर पढ़ें बस्तर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और देश की ताजा हिंदी खबरें
होम / क्राइम / || चोरी के एक आरोपी गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता ||
क्राइम

|| चोरी के एक आरोपी गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता ||

📅 18 Sep 2026, 11:57 AM ✍️ Admin 👁 8,690 Views ⏱️ 2 मिनट पठन
|| चोरी के एक आरोपी गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता ||

एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश आरोपी के कब्जे से चोरी किये गए ऑटो क्रमांक CG 17T 0648 किमती 70,000 रु को किया गया जप्त

नाम आरोपी :- डेनियल नाग उर्फ़ दानियाल पिता मिट्ठू नाग उम्र 30 साल निवासी शांति नगर वार्ड जगदलपुर

पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में प्रार्थी प्रदीप राय पिता स्व. विमल राय उम्र 38 वर्ष निवासी कुम्हार पारा अब्दुल कलाम वार्ड जगदलपुर ने थाना बोधघाट मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 23.06.2026 के शाम को सवारी लेकर अब्दुल कलाम वार्ड मेन रोड में अपने ऑटो क्रमांक CG17T0648 में सवारी छोड़ने के लिए गया था, और ऑटो को खड़ा करके सामान लेने चला गया था वापस आकर देखने पर अज्ञात चोर के द्वारा ऑटो को चोरी कर ले गया था, की रिपोर्ट पर थाना बोधघाट में अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुखनन्दन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री डी धोत्रे सुमित कुमार दत्ता हरिराव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया, उक्त टीम के द्वारा घटना स्थल पर लगे CCTV फुटेज का अवलोकन कर संदेह के आधार पर डेनियल नाग उर्फ़ दानियल नाग पिता मिट्ठू नाग उम्र 30वर्ष निवासी शांति नगर वार्ड जगदलपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया उक्त संदेही के द्वारा चोरी करना कबूल करते हुए चोरी किये गए ऑटो क्रमांक CG 17T 0648 किमती 70,000 रु को पेश करने से गवाहो के समक्ष जप्त करते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक - टामेश्वर चौहान
उ. नि. - लोकेश्वर नाग
स. उ. नि. - दिनेश उसेंडी
प्र.आर. - लखेश्वर बघेल
आरक्षक - परमानन्द भोयर

संबंधित खबरें (Related Stories)

↑ ☏
🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग
➕
खबर डालें
🔴
Live TV
👤
प्रोफाइल