📅 04 Oct 2026 📍 बस्तर • छत्तीसगढ़ का नं. 1 न्यूज़ नेटवर्क
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
बस्तर केसरी न्यूज़ पर पढ़ें बस्तर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और देश की ताजा हिंदी खबरें
होम / स्वास्थ्य / नर्सिंग कॉलेज के भोजन की गुणवत्ता पर सवाल, छात्राओं का विरोध खाने में कीड़े मिलने का आरोप, छात्राओं ने जताई नाराजगी—वीडियो में सामने आई भोजन की स्थिति
स्वास्थ्य

नर्सिंग कॉलेज के भोजन की गुणवत्ता पर सवाल, छात्राओं का विरोध खाने में कीड़े मिलने का आरोप, छात्राओं ने जताई नाराजगी—वीडियो में सामने आई भोजन की स्थिति

📅 23 Sep 2026, 04:00 AM ✍️ Admin 👁 5,930 Views ⏱️ 2 मिनट पठन
नर्सिंग कॉलेज के भोजन की गुणवत्ता पर सवाल, छात्राओं का विरोध खाने में कीड़े मिलने का आरोप, छात्राओं ने जताई नाराजगी—वीडियो में सामने आई भोजन की स्थिति

संतोष यादव

जगदलपुर:नर्सिंग कॉलेज में छात्राओं को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर विरोध सामने आया है। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें लगातार खराब गुणवत्ता का भोजन दिया जा रहा है। छात्राओं द्वारा भोजन का वीडियो भी साझा किया गया है, जिसमें खाने की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

छात्राओं का कहना है कि भोजन की गुणवत्ता को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है। उनके अनुसार, भोजन में बार-बार कीड़े और अन्य संदिग्ध चीजें दिखाई देने की शिकायत सामने आती रही है, जिससे स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है।

छात्राओं ने आरोप लगाया कि लगातार खराब भोजन मिलने से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर छात्राओं का विरोध-प्रदर्शन जारी है।

देखिए वीडियो—नर्सिंग कॉलेज में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों की पूरी तस्वीर।

संबंधित खबरें (Related Stories)

↑ ☏
🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग
➕
खबर डालें
🔴
Live TV
👤
प्रोफाइल