📅 04 Oct 2026 📍 बस्तर • छत्तीसगढ़ का नं. 1 न्यूज़ नेटवर्क
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
बस्तर केसरी न्यूज़ पर पढ़ें बस्तर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और देश की ताजा हिंदी खबरें
होम / स्वास्थ्य / दरभा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घुसा बारिश का पानी, रखरखाव व्यवस्था पर उठे सवाल
स्वास्थ्य

दरभा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घुसा बारिश का पानी, रखरखाव व्यवस्था पर उठे सवाल

📅 25 Sep 2026, 08:15 AM ✍️ Admin 👁 8,595 Views ⏱️ 2 मिनट पठन
दरभा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घुसा बारिश का पानी, रखरखाव व्यवस्था पर उठे सवाल

संतोष यादव

दरभा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरभा परिसर में बारिश का पानी अंदर तक घुसने से मरीजों और अस्पताल आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन पानी निकासी और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नजर नहीं आ रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र के रखरखाव की जिम्मेदारी होने के बावजूद व्यवस्था की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। परिसर में पानी भरने से मरीजों, परिजनों और कर्मचारियों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन से तत्काल पानी निकासी और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

संबंधित खबरें (Related Stories)

↑ ☏
🏠
होम
🔥
ट्रेंडिंग
➕
खबर डालें
🔴
Live TV
👤
प्रोफाइल