ग्राम बड़े गारावंड में धुरवा समाज का नवाखानी जुहार भेंट कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
📅 05 Oct 2026, 07:46 AM
✍️ Admin
👁 7,807 Views
⏱️ 2 मिनट पठन
बस्तर केसरी:संतोष यादव
बस्तर। बस्तर जिले के ग्राम बड़े गारावंड में धुरवा समाज द्वारा पारंपरिक नवाखानी जुहार भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने अपनी पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं आदिवासी संस्कृति के अनुरूप नवाखानी पर्व मनाया।
कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे से जुहार भेंट कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नवाखानी पर्व आदिवासी समाज की आस्था, परंपरा और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। इस पर्व के माध्यम से नई फसल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में समाज के लोगों की सहभागिता रही। इस आयोजन के माध्यम से धुरवा समाज की सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।